शुक्रवार को कर लें ये 5 उपाय, प्रेम विवाह की मनोकामना होगी पूरी, धन-वैभव आगमन के बनेंगे योग
Shukrawar Ke Upay: कहा जाता है कि,शुक्रवार के दिन धन,वैभव की देवी माता लक्ष्मी की श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ धन लाभ होता है, बल्कि जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है।
- Written By: सीमा कुमारी
शुक्रवार के दिन करें ये 5 उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Goddess Lakshmi Blessings Tips: हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन को सौभाग्य-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन धन,वैभव की देवी माता लक्ष्मी की श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ धन लाभ होता है, बल्कि जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है।
हालांकि, शुक्रवार की उपासना का विशेष महत्व ज्योतिष शास्त्र में माना गया है। इसके प्रभाव से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। चूंकि शुक्र सुख-सौंदर्य, प्रेम, कला और विलासिता के कारक है, इसलिए इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं।
मान्यता है कि इस दिन सही विधि, शुद्ध मन और आस्था से व्रत व पूजन करने से साधक के जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं और उसकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। ऐसे में आइए इस दिन की जाने वाली उपायों के बारे में जानते है-
सम्बंधित ख़बरें
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
शुक्रवार के दिन करें ये 5 उपाय
सफेद वस्तुओं का दान
हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक, शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना बड़ा शुभ होता हैं। अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा चाहते है तो इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करना न भूलें। इस दौरान आप दूध, दही व चावल का दान करें। हालांकि, चीनी दान करने से रिश्तों में मिठास आती हैं।
चींटियों को चीनी और गाय को आटा खिलाएं
शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी और सफेद गाय को आटा खिलाएं। कहा जाता है ऐसा करने से भाग्योदय होता है। साथ ही व्यक्ति के कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। यही नहीं घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
लक्ष्मी की चालीसा का पाठ
कहा जाता है कि,शुक्रवार के दिन व्रत और पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी की चालीसा का पाठ करें। यह कल्याणकारी होता है और इसके प्रभाव से धन प्राप्ति, मानसिक शांति और इच्छाएं पूरी होती हैं।
यह भी पढ़ें-नए साल में ‘इस’ दिन शुरू हो रहा है अर्धकुंभ, उत्तराखंड में होगा 4 शाही समेत 10 मुख्य स्नान
गाय को घी और गुड़ लगी हुई रोटी खिलाएं
ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्रवार के दिन गाय को घी और गुड़ लगी हुई रोटी खिलाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
