शीतला अष्टमी की पूजा में देवी मां को चढ़ाएं ये विशेष भोग, पूरे साल भरी रहेगी तिजोरी
हर साल होली के सातवे और आठवें दिन शीतला सप्तमी या अष्टमी मनाई जाती है। इस दौरान माता शीतला की पूजा की जाती है और उन्हें बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इस मौके पर आप भी देवी मां को ये 5 भोग चढ़ा सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
शीतला अष्टमी के दिन देवी शीतला को लगाएं ये भोग (सौ.सोशल मीडिया)
Sheetala Ashtami 2025: कल शीतला अष्टमी का पावन व्रत रखा जाएगा। शीतला अष्टमी व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। शीतला अष्टमी को बासौड़ा, बूढ़ा बसौड़ा, बसोड़ा या बसियौरा नामों से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल होली के बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह 21 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
इस दिन मां शीतला की पूजा का विधान, जिन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य की देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन मां को विशेष प्रसाद चढ़ाते हैं, उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है, तो आइए मां के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।
शीतला अष्टमी के दिन देवी शीतला को लगाएं ये भोग :
सम्बंधित ख़बरें
Nautapa 2026 Rules: 2026 के नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी
Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Sattu Benefits In Nautapa : 25 मई से 2026 की नौतपा शुरू, जानिए इन दिनों सत्तू क्यों है सेहत के लिए वरदान
सिंह समेत इन 4 राशि के जातक होते हैं किस्मत वाले, कम उम्र में ही चूम लेते हैं सफलता की बुलंदियां
मीठे चावल का भोग
शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को प्रसन्न करने के लिए मीठे चावल का भोग लगा सकते हैं।चावल को गुड़ और दूध में पकाकर प्रसाद तैयार करें। कहते हैं कि इससे स्वास्थ्य से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं।
पूड़ी का भोग
शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को प्रसन्न करने के लिए पूड़ी का भी भोग लगा सकते हैं। गेहूं के आटे से बनी तली हुई पूड़ी बनाएं। माना जाता है कि इस भोग से जीवन में खुशहाली आती है।
हलवा का भोग
शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को भोग के रूप हलवा का भोग लगा सकते हैं। सूजी या आटे से बना मीठा हलवा तैयार करें। इस भोग से देवी का आशीर्वाद मिलता है।
गुलगुले का भोग
आटे और गुड़ से बने मीठे पकौड़े। कहा जाता है कि मां को गुलगुले चढ़ाने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
देवी शीतला को इन चीजों का भोग लगाने से मिलते ये लाभ
मां शीतला को इन चीजों का भोग लगाने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद देती हैं। यह भी माना जाता है कि इन प्रसाद को खाने से सेहत अच्छी रहती है और धन में वृद्धि होती है। ऐसे में इस दिन मां को ये भोग प्रसाद के रूप में जरूर अर्पित करें।
