- Hindi News »
- Religion »
- In India Nandi Maharajs Shobha Yatra Is Taken Out In The Month Of Saavan
भारत में यहां निकाली जाती है सावन में नंदी महाराज की शोभा यात्रा, जानिए महिमा
सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इस माह में हर दिन और खासतौर पर सावन सोमवार के दिन भोले नाथ की पूजा के साथ नंदी महाराज की पूजा होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

नंदी बैल की पूजा (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan First Somwar 2025 : शिवभक्तों के लिए सावन का महीना बड़ा महत्व रखता है। इस पूरे महीने में श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और मंदिरों में विशेष पूजन करते हैं। आपको बता दें, सावन के पहले सोमवार के दिन भारत के कई ग्रामीण इलाकों में सावन के पहले सोमवार को शिव पूजा से पहले ‘नंदी बैल’ की पूजा की जाती हैं। यह मान्यता है कि जब तक नंदी प्रसन्न नहीं होते, शिव तक भक्तों की प्रार्थना नहीं पहुंचती।
इस दिन ग्रामीण लोग नंदी बैल को स्नान कराते हैं, हल्दी-चंदन लगाते हैं, उन्हें मीठा खिलाते हैं। इसके बाद ही लोग शिव मंदिर की ओर जल चढ़ाने के लिए प्रस्थान करते हैं। कई जगहों पर तो नंदी की शोभायात्रा भी निकाली जाती है, जिसे ग्रामीण पूरे उत्साह और भक्ति से सजाते हैं। ऐसे में आज आइए जानते हैं ये अनूठी और दिलचस्प परंपरा कहां निभाई जाती है?
कहां निभाई जाती है ये अनूठी और दिलचस्प परंपरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार,सावन के पहले सोमवार को शिव पूजा से पहले ‘नंदी बैल’ की पूजा उत्तर भारत के कुछ गांवों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में निभाया जाता हैं। बता दें, इन ग्रामीण क्षेत्रों में सावन के पहले सोमवार की सुबह लोग नंदी बैल को विशेष सम्मान देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Vat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगा पुण्य ही पुण्य!
Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
Vat Savitri : घर के आसपास बरगद का पेड़ नहीं है तो ऐसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा, नियम नोट कर लीजिए
पौराणिक ग्रथों में नंदी ही वह माध्यम हैं जिनके द्वारा भक्तों की प्रार्थना भोलेनाथ तक पहुंचती हैं। इसलिए मान्यता है जब तक नंदी प्रसन्न नहीं होते, शिव तक आपकी बात नहीं पहुंचती हैं। इसी विश्वास के कारण सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार को ग्रामीण पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ नंदी की पूजा में लीन हो जाते हैं।
ऐसे होती है नंदी बैल की पूजा
इस दिन सुबह-सुबह ग्रामीण नंदी बैल को विधि-विधान से स्नान कराते हैं। स्नान के बाद उन्हें हल्दी और चंदन का लेप लगाया जाता है, जो पवित्रता और शुभता का प्रतीक है। इसके उपरांत नंदी को मीठा भोजन कराया जाता है, जिसमें गुड़, रोटी या अन्य पारंपरिक पकवान शामिल होते हैं।
नंदी को भोग लगाने के बाद ही ग्रामीण पास के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
ये है परंपरा का महत्व
सावन के पहले सोमवार को शिव पूजा से पहले ‘नंदी बैल’ की पूजा की यह परंपरा न केवल ग्रामीणों की भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था को दर्शाती है, बल्कि पशुधन के प्रति उनके सम्मान को भी उजागर भी करती है।
यह भी पढ़ें-सावन में सोमवार व्रत करने के हैं ये नियम, जानिए व्रत और पारण कब और कैसे करें
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, नंदी को भारतीय संस्कृति में केवल एक वाहन नहीं, बल्कि एक पवित्र जीव और शिवगणों में प्रमुख स्थान प्राप्त हैं। उन्हें धर्म और शक्ति का प्रतीक माना जाता हैं। इस विशिष्ट पूजा के माध्यम से ग्रामीण यह संदेश देते हैं कि प्रकृति और उसके सभी तत्वों का सम्मान करना भी आध्यात्मिक जीवन का एक अभिन्न अंग है।
In india nandi maharajs shobha yatra is taken out in the month of saavan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
May 11, 2026 | 04:25 PMVat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
May 11, 2026 | 04:21 PMपत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
May 11, 2026 | 04:18 PM‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
May 11, 2026 | 04:15 PMभ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
May 11, 2026 | 04:12 PMपीएम मोदी के इंधन बचाओ मंत्र पर रोहित पवार का तीखा वार, कहा पहले अपनी सरकार की फिजूलखर्ची राेकें
May 11, 2026 | 04:10 PMमायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
May 11, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













