श्रीकृष्ण की विशेष कृपा चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष मास में ज़रूर करें ये काम
Lord Krishna: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में की गई पूजा, दान और भक्ति का फल कई गुना ज्यादा मिलता है।
- Written By: सीमा कुमारी
श्री कृष्ण की कृपा चाहिए तो मार्गशीर्ष मास करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)
Margashirsha Month 2025: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से मार्गशीर्ष महीना को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। अभी मार्गशीर्ष महीना चल रहा है। यह पावन महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और भक्ति के लिए जाना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस महीने में की गई पूजा, दान और भक्ति का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है – “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्” यानी “महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।
शास्त्रों में बताया गया है कि, इस महीने में भगवान की पूजा, दान और भक्ति करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस समय सच्चे मन से किया गया हर काम बहुत शुभ माना जाता हूं। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष महीनामें क्या करना शुभ होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
श्री कृष्ण की कृपा चाहिए तो मार्गशीर्ष मास करें ये काम
सुबह जल्दी उठें
ज्योतिष बताते है कि, श्री कृष्ण की कृपा चाहिए तो मार्गशीर्ष मास में कोशिश करें सूर्योदय से पहले उठें। ताजे पानी से नहाए। यदि सम्भव हो तो गंगाजल मिला कर नहाएं। नहाने के बाद साफ कपड़े पहनकर शांत जगह पर बैठें।
इसके बाद 5–10 मिनट “ॐ श्रीकृष्णाय नमः” या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें। कहा जाता है कि इससे मन शांत होता है और दिन अच्छा गुजरता है।
जरूरतमंदों को दान करें
मार्गशीर्ष महीने में दान का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि,इस महीने में किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं या अनाज, चावल या दाल दान करें। दान करते समय मन में दया और सम्मान रखें।
तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं
मार्गशीर्ष महीने में तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना भी बड़ा शुभ होता है। सुबह या शाम के समय तुलसी के सामने एक छोटा दीया (घी या तेल का) जलाएं और प्रार्थना करें। दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
श्रिमद्भगवद् गीता का पाठ करें या सुनें
गीता का छोटा-सा पाठ हर दिन करें। अगर पूरा पढ़ना मुश्किल हो तो रोज एक-एक अध्याय का सार पढ़ें या गीता के चुनिंदा श्लोक (जैसे 2.47, 18.66) सुनें। गीता सुनने से जीवन के बारे में समझ बढ़ती है, मनोबल आता है और कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।
ये भी पढ़ें-सोमवार के दिन गलती से भी न खाएं ये चीजें, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति होगी खराब!
सात्त्विक भोजन करें
मार्गशीर्ष में हल्का और पवित्र भोजन खाएं। इस समय नशा या बहुत भारी भोजन से बचें साथ ही मानसिक रूप से भी संयम रखें। गुस्सा, चिड़चिड़ापन , ईर्ष्या, अफवाहें फैलाना इनसे दूर रहें।
