हरतालिका तीज पर पीरियड्स आ जाएं तो व्रत और पूजा-पाठ करना चाहिए या नहीं? जानिए इससे जुड़े सबकुछ
Hartalika Teej: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज व्रत बड़ा रखता है। ऐसे में अगर पीरियड्स आ जाए तो क्या इस दिन व्रत कर सकते हैं? मासिक धर्म में हरतालिका तीज पूजा का फल कैसे मिल सकता है जानें।
- Written By: सीमा कुमारी
पीरियड्स में तीज का व्रत कैसे रखें (सौ.सोशल मीडिया)
Hartalika Teej Vrat In Period: हरतालिका तीज का पावन व्रत हर साल भादो महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन सुहागिन महिलाओं के द्वारा रखा जाता है। इस साल यह पावन तिथि 26 अगस्त, मंगलवार के दिन पड़ रहा है। हिंदू लोक मतों के अनुसार, यह व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी की आयु और अच्छे सेहत की कामना के लिए रखी जाती है।
इस दिन सारी सुहागिन स्त्रियां सोलह सिंगार करती हैं और पूरे दिन निर्जला होकर व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के व्रत के दिन सुहागिन स्त्रियां शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है।
इस व्रत को लेकर शास्त्रों में बहुत सारे नियम बताए गए हैं। बहुत सी महिलाओं का ये सवाल होता है कि पीरियड्स के दौरान तीज का व्रत रख सकते हैं या नहीं। ऐसे में आइए जान लेते है पीरियड्स में हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
हरतालिका तीज के दिन पीरियड्स आ जाए तो व्रत करें या नहीं
हरतालिका तीज व्रत खास तौर पर सच्चे मन की आराधना होती हैं इसमें अगर मासिक धर्म का विघ्न पड़ जाता हैं तो, घबराने की जरूरत नहीं हैं इस दौरान आप व्रत रख सकती हैं लेकिन पूजा का कोई भी सामान छुने से बचें।
ये भी पढ़ें–गणेश चतुर्थी 2025: यहां मिलेगी A-Z जानकारी के साथ पूजा-विधि, व्रत नियम और धार्मिक महत्व
इस दौरान आप खुद पूजा करने के बजाय दूसरी महिला के इस पूजा को करवा सकते हैं। आप दूर से ही बैठकर हरतालिका तीज की व्रत की कथा सुने और शाम के समय पूजा के बाद पति के हाथों से अपना व्रत खुलवाएं। आप मन से माता पार्वती और शिव जी की पूजा कर सकते हैं। इस दौरान पूजा भले ना हो पाए लेकिन व्रत कथा का श्रवण करना जरूरी होता है।
जान लीजिए क्या रहेगा हरतालिका तीज 2025 का शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को आती है। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है।
भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि शुरू – 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:34
भाद्रपद शुक्ल तृतीया समाप्त – 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54
प्रातःकाल हरितालिका पूजा
मुहूर्त – सुबह 05:56 – सुबह 08:31
अवधि – 02 घण्टे 35 मिनट्स
हरतालिका तीज रात का मुहूर्त :
हरतालिका तीज के दिन रात्रि जागरण किया जाता है। इस दिन रात्रि के चारों प्रहर में पूजा करने का विधान है। ये पूजा शाम को शुरू होती है और अगले दिन सुबह समाप्त होती है।
पहला प्रहर पूजा मुहूर्त – शाम 6 से 9 के बीच होती है।
दूसरा प्रहर पूजा मुहूर्त – रात 9 से 12 बजे के बीच होगी।
तीसरा प्रहर पूजा मुहूर्त – देर रात 12 बजे से मध्यरात्रि 3 बजे के बीच।
चौथा प्रहर पूजा मुहूर्त – मध्यरात्रि 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच होगी।
