- Hindi News »
- Religion »
- If You Are Worshiping Mata Rani During Navratri Then Know The Complete List Puja Materials
घर पर नवरात्र में अगर कर रहे हों माता रानी की पूजा, जानिए मां के श्रृंगार, घटस्थापना और हवन सामग्री की लिस्ट
सनातन धर्म में प्रमुख त्योहारों में से एक शारदीय नवरात्रि का त्योहार शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस अवधि में सच्चे मन से माता रानी की उपासना की जाए, तो इससे साधक के घर में माता रानी का आगमन होता है। ऐसे में अगर आप घर पर नवरात्रि पूजा करने जा रहे हैं तो तैयारियां शुरू कर दें। सबसे पहले नवरात्रि पूजा के लिए जरूरी सामान घर ले आएं।
- Written By: सीमा कुमारी

नवरात्रि व्रत के पूजन सामग्री (सो.फाइल फोटो)
Shardiya Navratri 2024: नौ दिवसीय आदि शक्ति माँ दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि आने में कुछ दिन ही शेष रह गए है। नवरात्र की तैयारियां देश भर में जोर-शोर से चल रही है। कलाकार मूर्तियों को आखिरी रूप देने में लगे हुए है। वहीं, मां दुर्गा की स्थापना करने वाले भक्त झांकियां, पंडाल को सजाने में भी जुटे हुए है।
आपको बता दें, नवरात्रि की पूजा देश के देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में होती है। वहीं देवी के भक्त घर पर भी नवरात्रि पूजा करते हैं, जिसके लिए घर के मंदिर में माता की पूजा के लिए घटस्थापना की जाती है।
नौ दिन की पूजा के लिए पहले से कुछ तैयारियों की जरूरत होती है क्योंकि, देवी मां आपके घर पर 9 दिनों के लिए आ रही होती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर नवरात्रि पूजा करने जा रहे हैं तो तैयारियां शुरू कर दें। सबसे पहले नवरात्रि पूजा के लिए जरूरी सामान घर ले आएं।
सम्बंधित ख़बरें
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर
1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, ढोल-ताशों की गूंज, 19 थाना क्षेत्रों में रहा कड़ा बंदोबस्त
आखिर विजयादशी पर मां दुर्गा को क्यों दही-चूड़ा का लगता है भोग, जानिए क्या है रहस्य
आज दशहरा को कर लें अपराजिता के फूल से ये उपाय, मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे
नवरात्रि की पूजा में किन चीजों की जरूरत होती है, उसकी एक पूरी लिस्ट बना लें, ताकि पूजा के वक्त किसी चीज की कमी न हो और आप कोई सामान भूले भी नहीं। आइए जान लेते हैं। नवरात्रि पूजन सामग्री क्या -क्या है?
ये है घटस्थापना की सामग्री
कलश,
जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र,
जौ बोने के लिए शुद्ध साफ मिट्टी,
जौ, अगर जौ न मिले तो गेहूं,
कलश को ढकने के लिए मिट्टी, या तांबे का ढक्कन,
कलश में रखने के लिए एक सिक्का,
पीपल या आम के पत्ते,
रोली,
कलावा
ये हैं नवरात्रि पूजन के सामान
जल
सुपारी
दूर्वा
पीतल
तांबे या स्टील का एक लौटा, जल से भरा हुआ
रेशेदार ताजा नारियल
ये है हवन सामग्री
सूखा नारियल,फूल,फूल पान,रुई बत्ती,तिल का तेल या घी, दीया, मिठाई और फल
देवी मां के श्रृंगार के सामान की लिस्ट
बता दें, नवरात्रि पर मां दुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। इसके लिए देवी की तस्वीर या प्रतिमा होनी चाहिए। देवी मां के श्रृंगार के लिए लाल रंग की चुनरी, कुमकुम, लाल बिंदी, आलता, लाल चूड़ियां, सिंदूर और मेहंदी आदि सामान की जरूरत होती है।
फूलों या मोतियों की माला और लाल रंग की साड़ी अर्पित की जाती है। माता की चौकी को सजाने के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा होना चाहिए। इसके अलावा, कई लोग आटे की चौक भी बनाते हैं। जिसके लिए एक मुट्ठी आटा या चावल के साथ हल्दी की जरूरत होती है।
If you are worshiping mata rani during navratri then know the complete list puja materials
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पार्थ का कंट्रोल, अरोरा की छुट्टी, NCP में बड़ा फेरबदल तय! पवार परिवार ने वापस ली कमान
Apr 01, 2026 | 08:41 AMIMD Alert: मैदानों में गर्मी की दस्तक और पहाड़ों पर जमी बर्फ, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Apr 01, 2026 | 08:40 AMधुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी रफ्तार, 13 दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई
Apr 01, 2026 | 08:26 AMरूस का बड़ा सैन्य विमान हादसा! क्रीमिया में चट्टान से टकराया विमान, सभी 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Apr 01, 2026 | 08:23 AMबीड में ‘फर्जी दिव्यांग’ शिक्षकों पर गिरी गाज: 8 सस्पेंड, 27 अभी भी रडार पर; अली यावर जंग संस्थान ने खोला राज
Apr 01, 2026 | 08:19 AMNagarjuna-Tabu Comeback: 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
Apr 01, 2026 | 08:00 AMनागा चैतन्य की टीम में शामिल हुआ भारत का यह जांबाज रेसर, अब गोवा की सड़कों पर मचाएगा धूम
Apr 01, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM














