Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घर खरीदने से पहले उस घर का वास्तु जरूर देख लें, कौन सा कमरा कहां हो, कौन सी दिशा का द्वार बनेगा सुखमय जीवन का कारक, यहां जानिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर खरीदने से पहले कुछ चीजों को बारीकी से देखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, वरना जीवन कष्टों से भर सकता है। यहां कुछ प्रमुख वास्तु नियम दिए गए हैं, जिन्हें नया घर खरीदने से पहले अवश्य जांचना चाहिए।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jun 07, 2025 | 09:11 PM

कैसा होना चाहिए घर का मुख और प्रवेश द्वार (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज के समय में नया घर खरीदना किसी चुनौती से कम नहीं है। खुद का एक अपना घर हो यह कई लोगों के जीवन का एक सपना होता है। इसके लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं, कमाई करते हैं, सेविंग्स करते हैं तब जाकर कहीं पूरी जिंदगी में एक घर खरीद पाते है। घर खरीदते वक्त अक्सर लोग जगह एरिया और तमाम चीजें चेक करते हैं जो कि जरूरी भी है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर खरीदने से पहले कुछ चीजों को बारीकी से देखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, वरना जीवन कष्टों से भर सकता है। यहां कुछ प्रमुख वास्तु नियम दिए गए हैं, जिन्हें नया घर खरीदने से पहले अवश्य जांचना चाहिए। आइए जानते है इन वास्तु नियम के बारे में।

कैसा होना चाहिए घर का मुख और प्रवेश द्वार :

पूर्वमुखी घर

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य प्रवेश द्वार ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य केन्द्र होता है। पूर्वमुखी घर सबसे शुभ माना जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो आध्यात्मिक, शिक्षक या रचनात्मक क्षेत्रों में है। यह मान-सम्मान और प्रसिद्धि दिलाता है।

उत्तरमुखी घर

उत्तरमुखी घर भी बहुत शुभ होता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो व्यापार, वित्त या नए अवसरों की तलाश में है। यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। उत्तर-पूर्वमुखी घर अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है, क्योंकि यह पूजा-पाठ और सकारात्मक ऊर्जा के लिए सर्वोत्तम है। यह शांति, ज्ञान और समृद्धि लाता है।

दक्षिणमुखी घर

सामान्य तौर पर दक्षिणमुखी घर खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे मंगलकारी नहीं माना जाता है। यह कलह, रोग और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है।

यदि खरीदना ही पड़े तो वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लेकर उचित उपाय करवाएं। इसके बाद ही घर खरीदें । दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) दिशा का मुख भी आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है।

घर के अंदर कमरों की दिशा और व्यवस्था :

रसोई घर

रसोई घर के लिए आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) दिशा सबसे शुभ होती है, क्योंकि यह अग्नि का स्थान है। उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम में रसोई घर होने से बचें, यह गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

मास्टर बेडरूम

मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) में होना चाहिए। यह स्थिरता, अच्छे स्वास्थ्य और संबंधों में सामंजस्य लाता है। उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व में मास्टर बेडरूम होने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-रोटी बनाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, लुट जाएंगी खुशियां, हेल्थ को भी नुकसान का खतरा!

पूजा घर

पूजा कक्ष के लिए उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा सबसे शुभ होती है। यह घर में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा लाता है। शौचालय के पास या सीढ़ियों के नीचे पूजा घर न हो।

शौचालय/बाथरूम

उत्तर -पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में शौचालय नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह धन हानि और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

पूजा कक्ष या रसोई के पास भी नहीं होना चाहिए। घर में पर्याप्त रोशनी और हवा आने की व्यवस्था होनी चाहिए, खासकर पूर्व और उत्तर दिशा से। घर या प्लॉट का ढलान उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है, जिससे धन का प्रवाह बना रहता है।

 

How should be the front and entrance of the house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2025 | 09:11 PM

Topics:  

  • Home Tips
  • Religion
  • Vastu Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 16 दिसंबर 2025: आज इन राशि के जातकों को मिल सकता है व्यापार में लाभ, पढ़ें मेष से मीन

2

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किस तेल का जलाएं दीया, जिससे पलट जाएगी किस्मत

3

कर्म किसी को माफ नहीं करता, Premanand Ji Maharaj की कथा से मिला जीवन की सीख

4

साल का आखिरी प्रदोष व्रत शिव कृपा पाने का विशेष अवसर, जानिए क्यों है खास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.