Muslim Country में बना हिंदू मंदिर: समंदर की चट्टान पर टिका 600 साल पुराना चमत्कारी धाम
Tanah Lot Temple: हिंदू धर्म की आस्था केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि एशिया से लेकर यूरोप और अमेरिका तक हिंदू मंदिरों की मौजूदगी देखने को मिलती है। लेकिन मुस्लिम देश में भी हिंदू मंदिर है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tanah Lot Temple (Source. Pinterest)
Hindu Temple in Muslim Country: दुनियाभर में हिंदू धर्म की आस्था केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि एशिया से लेकर यूरोप और अमेरिका तक हिंदू मंदिरों की मौजूदगी देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश में भी एक ऐसा हिंदू मंदिर है, जो समुद्र के बीच ऊंची चट्टान पर बना हुआ है? यह मंदिर न सिर्फ अपनी धार्मिक मान्यता, बल्कि अपनी अद्भुत बनावट और इतिहास के कारण भी दुनियाभर में मशहूर है।
भारत के बाहर भी फैली है हिंदू आस्था
हिंदू मंदिर भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, अमेरिका और यूरोप के कई देशों में मौजूद हैं। लेकिन आज हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं, वह एक मुस्लिम बहुल देश में स्थित होने के बावजूद हिंदू आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
कौन-सा है वह मुस्लिम देश?
यह अनोखा हिंदू मंदिर इंडोनेशिया में स्थित है, जो दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है। इस मंदिर का नाम तनाह लोत मंदिर है। यह मंदिर समुद्र के बीच एक ऊंची चट्टान पर बना हुआ है, जिससे इसकी खूबसूरती और रहस्यमयता और भी बढ़ जाती है। समुद्र की लहरों के बीच खड़ा यह मंदिर देखने में किसी चमत्कार से कम नहीं लगता।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
जून 2026 में पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहारों की लिस्ट देखिए, निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक शामिल
Neem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
Padmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
किसने कराया था मंदिर का निर्माण?
मान्यताओं के अनुसार, तनाह लोत मंदिर का निर्माण 15वीं सदी में हुआ था। इसे निरर्थ नामक एक हिंदू पुजारी ने बनवाया था। कहा जाता है कि यात्रा के दौरान पुजारी निरर्थ को यह स्थान बेहद पसंद आया। इसी कारण उन्होंने यहां भगवान के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए इस मंदिर के निर्माण का निर्णय लिया।
600 साल पुराना और आज भी सुरक्षित
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह हिंदू मंदिर पिछले लगभग 600 वर्षों से एक मुस्लिम देश में स्थित है और आज भी पूरी तरह सुरक्षित है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक स्थानों में बने मंदिरों में गिना जाता है, क्योंकि यह समुद्र की ऊंची लहरों के बीच चट्टान पर टिका हुआ है। इसके बावजूद मंदिर की संरचना आज भी मजबूत बनी हुई है।
ये भी पढ़े: Ramayan Katha: वनवास के दौरान माता सीता ने पिया था इस कुंड का जल, आज भी नहीं सूखता सीता कुंड
कैसे बनी समुद्र की यह चट्टान?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस चट्टान पर तनाह लोत मंदिर बना है, उसका निर्माण हजारों साल पहले समुद्र में उठी तेज लहरों के कारण हुआ था। प्राकृतिक रूप से बनी यह चट्टान मंदिर को एक अलौकिक स्वरूप प्रदान करती है।
सात मंदिरों की रहस्यमयी श्रृंखला
इंडोनेशिया के बाली द्वीप के समुद्र तट पर एक सीधी लाइन में कुल सात मंदिर स्थित हैं। तनाह लोत मंदिर भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। खास बात यह है कि एक मंदिर से दूसरे मंदिर को साफ देखा जा सकता है, जो इस स्थान को और भी रहस्यमयी बनाता है।
