किसी गलती से टूट जाए हरतालिका तीज व्रत, बिना दे किए करें ये उपाय, फलित होगी पूजा-अर्चना
Hartalika teej vrat niyam:आज हरतालिका तीज मनाई जा रही है। अगर आप हरतालिका तीज का व्रत करने जा रही हैं और गलती से आपका व्रत टूट जाए तो उस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए। यहां जानिए इस बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
अगर गलती से टूट जाए तीज व्रत तो तुरंत करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Hartalika teej vrat niyam: आज देशभर में हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व है। इस शुभ अवसर पर रेत या मिट्टी के द्वारा भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति बनाई जाती है, जिसकी कुंवारी लड़कियां और विवाहित महिलाएं विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है और मनचाहा वर प्राप्त होता है। इस व्रत के दौरान नियम का पालन करना बेहद जरुरी होता है लेकिन गलती से व्रत टूट जाए, तो ऐसे में इस लेख में बताया गया उपाय जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्रत सफल होता है और शिव जी और मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-
अगर गलती से टूट जाए तीज व्रत तो तुरंत करें ये उपाय
- अगर किसी गलती के कारण हरतालिका तीज व्रत टूट जाने पर स्नान करने के बाद मंदिर में बैठकर भगवान शिव और मां पार्वती से क्षमा मांगें।
- जीवन में सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कामना करें।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
- इसके अलावा हरतालिका तीज व्रत टूट जाने पर आप किसी पंडित की सलाह ले सकते है। इस व्रत के
- पूर्ण फल की प्राप्ति के लिए आपको पंडित दान और अन्य उपाय करने की सलाह दे सकते हैं।
- हरतालिका तीज व्रत की पूजा के दौरान कथा का पाठ न करना या नींद आने की वजह से व्रत दोष लगता है, तो ऐसे में आप श्रद्धा अनुसार मंदिर या सुहागिन महिलाओं को सुहाग की चीजों का दान करें।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्रत सफल होता है।
- हरतालिका तीज के दिन रखें इन बातों का ख्याल
- हरतालिका तीज के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
- परिवार में किसी से भी वाद-विवाद न करें। ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
- घर और मंदिर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-आज हरतालिका तीज पर करें इस भक्तिमय कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान
सम्बंधित ख़बरें
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
इन चीजों का लगाएं भोग
हरतालिका तीज के दिन पूजा करने के बाद भगवान शिव और मां पार्वती फल, मिठाई और खीर का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
