हरियाली तीज की पूजा में छिपे हैं ये 5 खास उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते पर बना रहेगा शिव-पार्वती का रक्षा कवच

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की पूजा में कुछ खास उपायों का पालन करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन उपायों से पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Hariyali Teej Puja Ke Upay
हरियाली तीज उपाय (सौ.AI)
Updated on

Hariyali Teej Puja Ke Upay : हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल तीज का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती है।

ये तीज सावन के महीने में आती है, इसलिए इसे सावनी तीज के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रुप में पाने के लिए कठोर तप किया था, जिसके बाद हरियाली तीज के दिन हरियाली तीज ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रुप में स्वीकार किया।

हरियाली तीज के दिन कौन सा उपाय करें?

खीर का भोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो पति पत्नी को माता पार्वती को एक साथ हरियाली तीज से दिन खीर का भोग लगाना चाहिए।

छोटी कन्या को दक्षिणा दे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज के दिन कन्या को भोजन खिलाने और दक्षिणा देने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

लाल रंग के पुष्प अर्पित करें

दांपत्य जीवन में खुशहाली पाने के लिए हरियाली तीज के दिन पूजा करते समय शिवजी को सफेद और माता पार्वती को लाल रंग के पुष्प चढ़ाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

श्रृंगार का सामान अर्पित करें

आर्थिक तंगी से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए और पति की लंबी आयु के लिए माता पार्वती को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए।

गुग्गल धूप का धुआं करें

अगर ऐसा लग रहा है कि आपके दाम्पत्य जीवन को किसी की नजर लगी है तो हरियाली तीज के दिन गाय के गोबर से बने एक कंडे पर थोड़ी सी गु्ल्गुल रखकर जला दें और ऊँ नमः शिवाय का जाप करते हुए उसे पूरे घर में दिखाएं।

हरियाली तीज का महत्व

सनातन धर्म में हरियाली तीज का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। यह पर्व मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। हरियाली तीज का व्रत रखने और विधि-विधान से आराधना से वैवाहिक जीवन सुखी रहने की मान्यता है।

वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने और शादी में आने वाली अड़चनों को दूर करने की कामना से यह व्रत करती हैं। यह पर्व खासतौर पर उत्तर और पश्चिम भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।

Hariyali Teej Puja Ke Upay
हरियाली अमावस्या की शाम इन 6 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, मान्यता है खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
Navbharat Live
navbharatlive.com