शुभ योग में हनुमान जन्मोत्सव, जीवन की हर बाधा होगी दूर, जानें बजरंगबली को प्रसन्न करने के गुप्त उपाय।
Hanuman Jayanti Puja Vidhi : हनुमान जन्मोत्सव के शुभ योग में बजरंगबली को प्रसन्न करने के ये खास उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दूर होंगी बाधाएं और मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद!
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी (सौ.AI)
Hanuman Jayanti Remedies:हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान राम के परम भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ तिथि पर भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म माता अंजना और वानरराज केसरी के घर हुआ था।
हनुमान जी की भक्ति से दूर होते हैं कष्ट
ज्योतिषयों के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव पर शुभ योग बन रहे है जिस वजह से इस दिन का महत्व बढ़ गया है। धार्मिक एवं लोक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान की भक्ति करने से व्यक्ति को सभी तरह की परेशानियों से निजात मिलती है और जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव पर कई तरह के उपाय किए जाते हैं जिससे सुख,शांति और आरोग्यता की प्राप्ति होती है।
हनुमान जन्मोत्सव पर क्या उपाय करें?
-
बाधाओं से मुक्ति पाने के उपाय
धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं और राम नाम का जाप उन्हें अत्यंत प्रिय है। जो भक्त सच्चे मन से राम नाम का स्मरण करता है, उस पर हनुमान जी प्रसन्न रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
मान्यता है कि पीपल के पत्ते पर चमेली और सिंदूर से राम नाम लिखकर हनुमान जी के सामने रखने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अगर आप बाधाओं से मुक्ति पाना चाहते है तो यह उपाय अवश्य करें।
-
बिगड़े काम बनाने के लिए उपाय
धर्म एवं लोक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले और बिगड़े काम को बनाने वाला देवता बताया गया है। ऐसे में जिन जातकों का कोई काम बिगड़ा हुआ हो तो उन्हें हनुमान जयंती पर किसी भी मंदिर जाकर हनुमान जी प्रतिमा के सामने गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। कहते है ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
-
मनोकामनाओं पूर्ति के लिए उपाय
मनोकामनाओं पूर्ति के लिए हनुमान जयंती का दिन हनुमान भक्तों के लिए बड़ा शुभ बताया गया है। बताया जाता है कि, जो भक्त मंगलवार, शनिवार और हनुमान जयंती पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने घी या चमेली के तेल का दीपक जलाता है और हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसकी हर एक मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।
-
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के उपाय
आर्थिक परेशानियों से निजात पाने के लिए और धन-वैभव की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही लाभकारी साबित होता है। अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो आपके लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायक हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें-हनुमान जन्मोत्सव 2026: इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
-
कोर्ट-कचहरी से मुक्ति के उपाय
कोर्ट-कचहरी से मुक्ति के लिए हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान को चोला चढ़ाना शुभ होता हैं। ऐसे मान्यता है कि, हनुमान जी को चोला चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है।
ऐसे में जो भक्त हनुमान जयंती पर विधि-विधान के साथ चोला चढ़ाता है उनके जीवन में भूत-पिशाच, ग्रह दोष, रोग,कोर्ट-कचहरी के विवाद, दुर्घटना और कर्जों से मुक्ति मिलती है।
