हनुमान जन्मोत्सव 2026: इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर कुछ राशियों के लिए विशेष शुभ संयोग बन रहे हैं। मंगल गोचर के प्रभाव से इन जातकों के करियर, धन और सफलता के मार्ग खुल सकते हैं।
Hanuman Jayanti Lucky Zodiac Signs
हनुमान जन्मोत्सव(सौ. Gemini)
Updated on

Hanuman Jayanti Lucky Zodiac Signs:हिन्दू धर्म में चैत्र महीने की पूर्णिमा का बड़ा महत्व होता है। क्योंकि, इस दिन रामभक्त हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। जो कि इस बार 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है। वहीं इस बार हनुमान जन्मोत्सव का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों के सेनापति मंगल देव इसी दिन राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

मंगल ग्रह का सीधा संबंध भगवान हनुमान

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का सीधा संबंध भगवान हनुमान से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य

  • मिथुन राशि

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के लिए हनुमान जन्मोत्सव का शुभ समय करियर और व्यवसाय में तरक्की लाने वाला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और बड़े फैसले लेने में सफलता मिलेगी, साथ ही संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत हैं। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाने से शुभ फल मिल सकते हैं।

  • मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर विशेष लाभकारी साबित होगा, क्योंकि यह आपकी ही राशि में हो रहा है। माना जा रहा है कि, मीन राशि वालों को व्यापार में उन्नति मिलेगी और आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। अपने विरोधियों को आसानी से खास बात यह है कि, आत्मबल और ऊर्जा में वृद्धि होगी, जिससे आप हर चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस राशि के लोग हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

  • कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय परिवर्तन का रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। कन्या राशि वालों की कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी और आपकी मेहनत की सराहना होगी। इस समय व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रेम विवाह के योग बनेंगे।

निवेश को लेकर बड़ी धन राशि लगा सकते हैं। इस दौरान धन लाभ भी संभव है। रिश्तों में मजबूती आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। यह समय नए अवसरों को अपनाने वाला भी साबित होगा। आप हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com