Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Guru Purnima : गुरू पूर्णिमा के दिन कर लें ये काम, खुल जाएगी किस्मत

Guru Purnima Totke:गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु की पूजा, ज्ञान प्राप्ति और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 5 ऐसे काम जिन्हें हर उस इंसान को करना चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 20, 2026 | 05:16 PM

गुरु पूर्णिमा (सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Guru Purnima Remedies For Good Luck : इस साल गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी। सनातन भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। क्योंकि गुरु ही हमारे जीवन में सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाता है।

यह खास दिन न केवल गुरु के लिए बल्कि हर उस व्यक्ति का आभार जताना चाहिए, जिनका आपके जीवन में अहम योगदान है। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 5 ऐसे काम जिन्हें हर उस इंसान को करना चाहिए, जिनके जीवन में गुरु का अहम योगदान है।

गुरु पूर्णिमा 2026 पर करें ये 5 काम

  • अपने गुरुजनों, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करें

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन अपने जीवन के हर गुरु माता-पिता, शिक्षक, बड़े-बुजुर्ग, आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लें। उनके पैर छूकर या उनका पसंदीदा तोहफा देकर उनका सम्मान करें। सच्ची श्रद्धा से किया गया यह काम बहुत शुभ होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Hanuman Temples Of India: भारत के 5 प्राचीन और चमत्कारिक हनुमान मंदिर, जो 1000 साल से भी अधिक पुराने हैं

Hanuman Chalisa: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं ये 5 दिव्य फायदे, भय और नकारात्मकता का होगा नाश

Sawan Shivling: भोलेनाथ की कृपा चाहिए? सावन में शिवलिंग स्थापना के दौरान रखें इन नियमों का ध्यान

Sawan Vrat: सावन में रख रहे हैं व्रत ? इन विशेष नियमों का करें पालन, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत

गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं दान करें। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं, माता-पिता बुजुर्ग, आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद के अलावा, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं दान करना शुभ बताया गया है। बताया जाता है कि , ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

  • अपने लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लें

गुरु पूर्णिमा का दिन अपने भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लेने के लिए काफी शुभ माना जाता है। अपनी पढ़ाई, करियर और व्यक्तिगत विकास से जुड़े लक्ष्य स्पष्ट करें। एक डायरी में अपने सपनों को लिखें और उन्हें हासिल करने की कार्ययोजना बनाएं। यह संकल्प आपको आगे बढ़ाने के साथ नई दिशा प्रदान करेगा।

  • अन्न का दान करें

धार्मिक ग्रंथों में अन्नदान को महादान कहा गया है मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, अनाज या फल का दान करने से भगवान विष्णु और गुरु की कृपा प्राप्त होती है। यह दान सबसे श्रेष्ठ दानों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Mangla Gauri Vrat 2026: पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं इस विधि से करें मंगला गौरी की पूजा

  • सेवा और विनम्रता का भाव भी अपनाएं

गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें सेवा और विनम्रता का भाव अपनाने पर भी जोर देता है। इसलिए जीवन में सभी के प्रति विनम्रता का भाव रखें। सेवा करने से आपका व्यक्तित्व बेहतर होगा, जो आपको सफल बनाने का काम कर सकती है।

  • पीले रंग का इस्तेमाल करें

गुरु पूर्णिमा का संबंध गुरु बृहस्पति से है। जिनका प्रिय रंग पीला है इस दिन पीले कपड़े पहनें ।पूजा में पीले फूल इस्तेमाल करें या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं. इससे सौभाग्य आता है।

इस बात का ध्यान रखें कि, गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक त्योहार ही नहीं, बल्कि आत्म चिंतन और खुद को सुधारने का बेहतर मौका है। इन 5 काम को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानकर हर कोई इंसान बेहतर हो सकता है।

Guru purnima lucky remedies to attract good fortune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 05:16 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Guru Purnima
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.