- Hindi News »
- Religion »
- Grand Rath Yatra Of Lord Jagannath Will Start From 7th July
इस दिन से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जानिए सही तिथि और समय
- Written By: दीपिका पाल
धार्मिक मान्यता है कि, जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल और प्रभु के दर्शन करने से साधक को पापों से छुटकारा मिलता है। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा के साथ अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर के भ्रमण करने के लिए निकलते हैं।

किस दिन से निकलेगी जगन्नाथ यात्रा (सौ.सोशल मीडिया)
उड़ीसा के प्रसिद्ध तीर्थस्थान पुरी में हर साल ‘भगवान जगन्नाथ’ (Jagannath Rath Yatra 2024) की भव्य रथ यात्रा (Rath Yatra 2024) बड़े ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल यह महा यात्रा का आयोजन 7 जुलाई से हो रही है। इस भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। यह उत्सव पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल और प्रभु के दर्शन करने से साधक को पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा के साथ अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर के भ्रमण करने के लिए निकलते हैं। ऐसे में आइए जानें इस वर्ष कब निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा?
तिथि
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 07 जुलाई सुबह 04:24 पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 08 जुलाई सुबह 04:59 पर होगा। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और उत्सव के लिए उदया तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 07 जुलाई 2024, रविवार के दिन निकल जाएगी ।
सम्बंधित ख़बरें
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
सागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने जलाई रामचरितमानस, आत्मदाह का किया प्रयास; पूछताछ में सामने आई वजह
अब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
यात्रा में होते हैं 3 रथ
रथ यात्रा के लिए 3 रथ बनाए जाते हैं। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र अलग-अलग रथ पर सवार होते हैं। कहा जाता है कि इन रथों को 884 पेड़ों की लकड़ियों की मदद से बनाया जाता है। सबसे खास बात दें कि इन रथों को बनाने के लिए किसी भी धातु और कील का प्रयोग नहीं किया जाता है। भगवान जगन्नाथ के रथ में 16 पहिये होते हैं। रथ को शंखचूड़ रस्सी से खींचा जाता है।
इसलिए निकाली जाती है यात्रा
पद्म पुराण के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई। ऐसे में भगवान जगन्नाथ ने उनको रथ पर बैठाकर नगर का भ्रमण कराया। यात्रा के दौरान वह अपनी मौसी के घर भी गए। जहां वह 7 दिन तक रुके। धार्मिक मान्यता है कि तभी से हर वर्ष भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है।
इस दिन से शुरू होती है रथ के निर्माण की प्रक्रिया
भगवान जगन्नाथ यात्रा में शामिल होने वाले रथ को बेहद सुंदर तरीके से बनाया जाता है। रथ को बनाने के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस रथ को बनाने की प्रक्रिया अक्षय तृतीया से होती है। लकड़ियों की पूजा-अर्चना करने के बाद रथ का निर्माण कार्य शुरू होता है।
रथ यात्रा का धार्मिक महत्व
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा देश के अलावा विश्वभर में बेहद प्रसिद्ध है। यात्रा भगवान जगन्नाथ को समर्पित है, जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु अवतार माने जाते हैं। सनातन धर्म में आस्था का मुख्य केंद्र होने की वजह से इसका धार्मिक महत्व अधिक बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने से साधक को मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अधिक संख्या में आते हैं। लेखिका- सीमा कुमारी
Grand rath yatra of lord jagannath will start from 7th july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
May 26, 2026 | 09:04 PMImli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 26, 2026 | 08:58 PMसागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने जलाई रामचरितमानस, आत्मदाह का किया प्रयास; पूछताछ में सामने आई वजह
May 26, 2026 | 08:53 PMअब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
May 26, 2026 | 08:49 PMRCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
May 26, 2026 | 08:49 PMबेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
May 26, 2026 | 08:47 PMणमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
May 26, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM










