इस क्रिसमस पर अपने पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट, रिश्तों में घुलेगी अपनेपन की मिठास
Best Christmas Gifts for Your Wife:अगर आप भी इस साल अपने पार्टनर को क्रिसमस पर कुछ खास देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
पार्टनर को क्रिसमस पर दें ये खास गिफ्ट (सौ.सोशल मीडिया)
Christmas Unique Gifts for Partner: साल का अंतिम महीने में ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस हर साल की तरह इस साल भी 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह त्यौहार बहुत ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है।
प्रेम, शांति और भाईचारे का पर्व क्रिसमस के पावन अवसर पर ईसाई समुदाय के लोग चर्च जाते हैं, घर पर क्रिसमस ट्री सजाते हैं, और अपनों को गिफ्ट देते हैं। अगर आप भी इस साल अपने पार्टनर को क्रिसमस पर कुछ खास देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।
पार्टनर को क्रिसमस पर दें ये खास गिफ्ट
क्रिसमस ट्री करें गिफ्ट
अगर आप इस क्रिसमस पर अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट देने के लिए सोच रहे तो आप क्रिसमस के शुभ अवसर पर क्रिसमस ट्री को उपहार के रूप में दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिसमस ट्री को उपहार के रूप में देना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाता है, रिश्तों में मजबूती लाता है और नकारात्मकता को दूर करता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Haldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
Gita Updesh: जब जीवन में टूटने लगे हौसला, गीता के ये उपदेश देंगे हिम्मत और सही दिशा
Ekadashi Vrat: आज निर्जला एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा 24 एकादशी व्रत का फल
Nirjala Ekadashi Rules: आज है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं
फोटो फ्रेम करें गिफ्ट
क्रिसमस के शुभ अवसर पर आप अपने पार्टनर को क्रिसमस ट्री के अलावा एक सुंदर फोटो फ्रेम भी उपहार के रूप में दे सकते है। एक सुंदर फोटो फ्रेम उपहार में देना न सिर्फ पुराने यादों को ताजा करता है, बल्कि आपके रिश्ते की कहानी भी बयां करता है। यह एक प्यारा और सार्थक गिफ्ट है, जो घर की सजावट में भी चार चांद लगा देता है।
पियोनी फूल
पियोनिया के फूल को गिफ्ट करना शुभ है, खासकर वास्तु के अनुसार, क्योंकि ये सौभाग्य, समृद्धि और खुशी लाते हैं, जिससे उपहार देने वाले और लेने वाले दोनों के परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और रिश्ते मजबूत होते हैं, इसलिए यह एक अच्छा और विचारशील उपहार है।
मिट्टी की मूर्ति
क्रिसमस के शुभ अवसर पर आप अपने पार्टनर को मिट्टी की मूर्ति भी दे सकते है। एक अनोखा और विचारशील गिफ्ट है। यह प्यार, स्थिरता और भगवान से गहरे संबंध को दर्शाती है। खुद बनाकर या खरीदी हुई मूर्ति घर में खुशहाली और रिश्तों में मजबूती लाती है।
यह भी पढ़ें- इस दिशा में बिल्कुल न रखें दवाइयां, हेल्थ पर पड़ेगा बुरा असर और बढ़ेगा घर का खर्च भी!
चांदी के गहने
पार्टनर को चांदी के गहने गिफ्ट करना शुभ होता है चांदी चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जुड़ी है, जो मन को शांत करती है और रिश्तों में मधुरता लाती है। इसे पवित्र धातु माना जाता है, जो शुद्धता और सद्भाव का प्रतीक है, खासकर नए रिश्तों में।
