चैत्र नवरात्रि की कन्या पूजन में बच्चियों को दें उपहार में ये वस्तुएं, माता रानी की होगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीष
कन्या पूजन कुछ लोग अष्टमी को तो कुछ लोग नवमी तिथि के दिन करते हैं। ऐसे में अगर आप घर आई कन्याओं को यह उपहार देते हैं, तो इससे आपको माता रानी की विशेष कृपा मिल सकती है। आइए जानें किन चीजों को देना शुभ होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
घर आई कन्याओं को कन्या पूजन पर दें ये तोहफे (सौ.सोशल मीडिया)
Chaitra Navratri 2025: जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। नवरात्र में कन्या पूजन का भी बहुत महत्व है। कन्या माता दुर्गा का ही रूप होती है।
कन्या पूजन कुछ लोग अष्टमी को तो कुछ लोग नवमी तिथि के दिन करते हैं। कन्या पूजन में कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। इसके साथ अपनी क्षमतानुसार दान और उपहार दिया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आप घर आई कन्याओं को यह उपहार देते हैं, तो इससे आपको माता रानी की विशेष कृपा मिल सकती है। आइए जानते है चैत्र नवरात्रि में घर आई कन्याओं को क्या उपहार देना शुभ हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
घर आई कन्याओं को कन्या पूजन पर दें ये तोहफे :
लाल लहंगा या साड़ी
घर आई कन्याओं को कन्या पूजन पर लाल लहंगा या साड़ी उपहार के रूप में दे सकते है। इन पारंपरिक कपड़ों से न सिर्फ उन्हें सजाया जा सकता है, बल्कि वे इन कपड़ों को पहनकर वे त्योहार का आनंद भी उठा सकती है। इन कपड़ों के साथ बिंदी, चूड़ी आदि भी जरूर दें।
स्टडी किट
कंचक पर कन्याओं को तोहफे देने के लिए आप स्टडी किट भी खरीद सकते है। इसका इस्तेमाल वे अपनी पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके अलावा, आप लंच बॉक्स या पानी की बोतल भी दे सकते हैं।
खिलौने या डॉल
घर आई कन्याओं को कन्या पूजन पर उपहार के रूप में खिलौने या डॉल भी दे सकते है। बच्चियों को डॉल बहुत पसंद होती है। आप उन्हें बार्बी या अन्य डॉल खरीदकर दे सकते है। इसके अलावा, आप कमरे की सजावट के लिए कुछ प्यारे सजावटी सामान, जैसे रंग-बिरंगी दीये, क्राफ्ट सामान या वॉल स्टिकर भी दे सकते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
मेकअप का सामान
कन्या भोज कराने के बाद आप कन्याओं को उपहार में मेकअप का सामान भी भेंट में दे सकते है। यह श्रृंगार सामग्री पहले माता को अर्पित करें औ फिर छोटी-छोटी कन्याओं में बांट दें। मान्यता है कि कन्याओं द्वारा ग्रहण की गई श्रृंगार के सामान सीधे मां द्वारा स्वीकार कर ली जाती है।
