4 अगस्त को है फ्रेंडशिप डे, इस दिन दोस्त को राशि अनुसार दें गिफ्ट, गहरी होगी दोस्ती
इस बार 'फ्रेंडशिप डे' पर अगर आप अपने दोस्त को खास अहसास कराना चाहते हैं तो उसे राशि के अनुसार गिफ्ट दें। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राशि के अनुसार गिफ्ट देने से आपके दोस्त के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।
- Written By: रीना पंवार
(सौजन्य सोशल मीडिया)
दोस्ती जीवन के सबसे अनमोल बंधनों में से एक है। यह रिश्ता खून का न होते हुए भी बढ़-चढ़कर साथ निभाता है। हम जब भी किसी परेशानी में होते हैं तो वो दोस्त ही होते हैं जो हमारे साथ होते हैं। वैसे तो दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है, लेकिन दोस्तों की दोस्ती को और खास बनाने के लिये हर साल ‘फ्रेंडशिप-डे मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है और इस बार ‘फ्रेंडशिप डे’ 4 अगस्त, रविवार 2024 को है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्त को खास अहसास कराना चाहते हैं तो उसे राशि के अनुसार गिफ्ट दें। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राशि के अनुसार गिफ्ट देने से आपके दोस्त के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी। राशि के अनुसार गिफ्ट देने से रिश्ते भी मजबूत होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को कौन सा गिफ्ट दे सकते हैं……
फ्रेंडशिप डे पर राशि अनुसार दें ये उपहार
मेष राशि
सम्बंधित ख़बरें
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
Long Distance Raksha Bandhan: भाई-बहन दूर हैं, तो इन 7 खास तरीकों से सेलिब्रेट करें और बनाएं रक्षाबंधन को खास
Father’s Day 2026: पापा के लिए लास्ट मिनट गिफ्ट आइडियाज, जो दिल को छू जाएंगे
इस Father’s Day अपने पापा को कपड़े-परफ्यूम नहीं, फाइनेंशियल सिक्योरिटी का तोहफा दें
अगर आपका दोस्त मेष राशि का है तो इस फ्रेंडशिप डे के शुभ अवसर पर आप उसे ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गैजेट या कोई गेमिंग किट आदि उपहार के रूप में दे सकते हैं। यह उसके लिये शुभ रहेगी।
वृषभ राशि
इस राशि के दोस्त को अगर आप म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट गिफ्ट करेंगे तो उसके और आपके जीवन में उन्नति होगी। इसके अलावा, फ्रेंडशिप डे पर वृषभ राशि वाले दोस्त के साथ ट्रिप का भी प्लान बनाया जा सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को नई खोज करने या कुछ क्रिएटिव करने में अधिक दिलचस्पी रहती हैं। ऐसे में फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप अपने इस राशि के दोस्त को कोई ऐसा गिफ्ट दे सकते हैं जिसमें कुछ क्रिएटिव हो।
कर्क राशि
यदि आपके दोस्त की राशि कर्क है तो वह बहुत ही भावुक स्वभाव का होगा। ऐसे में आप उसे फ्रेंडशिप डे पर फोटो फ्रेम या एलबम आदि गिफ्ट करेंगे तो उसे बहुत अच्छा लगेगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातक बड़े शौक रखते हैं। इसलिए फ्रेंडशिप डे पर आप उन्हें स्टाइलिश कपड़े, घड़ी, गैजेट्स या ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।
तुला राशि
अगर आपके दोस्त की राशि तुला है तो उसका जुड़ाव म्यूजिक से अधिक होगा। इसलिए आप उस दोस्त को म्यूजिक से जुड़ी कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं, या फिर उसके साथ लंच-डिनर का प्लान बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को एकांत ज्यादा पसंद होता है और यह खुद के साथ अधिक समय बिताना पसंद करते हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर इस राशि के लोगों को परफ्यूम या परफ्यूम वाले कैंडल गिफ्ट करना सबसे अच्छा विकल्प होगा।
धनु राशि
इस राशि के लोग स्वभाव से जिज्ञासु होते हैं और इन्हें नई चीजें जानने का शौक होता है। इसलिए इन्हें आप किताब या कला से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को फ्रेंडशिप डे के मौके पर सॉफ्ट टॉय, कंबल या मखमल की चीज देनी चाहिए। ऐसी चीजें इन्हें जरूर पसंद आएंगी।
कुंभ राशि
इस राशि के लोग दुर्लभता पसंद करते हैं और इसलिए यदि इन्हें एंटीक आइटम्स या ज्वेलरी गिफ्ट की जाए तो यह खुश हो जाते हैं।
मीन राशि
अगर आपके दोस्त की राशि मीन है तो वह धार्मिक प्रवृत्ति का होगा। ऐसे में आप अपने दोस्त को भगवान की मूर्ति या वास्तु से जुड़ा कोई आइटम गिफ्ट कर सकते हैं।
लेखिका- सीमा कुमारी
