गणगौर व्रत इस दिन, न करें ये भूल, अन्यथा पड़ सकता है पछताना
गणगौर व्रत हर साल चैत्र महीने में रखा जाता विधान है। इस शुभ अवसर पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा होती है। जो महिलाएं इस व्रत का पालन करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है तो आइए जानते हैं इस बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
गणगौर व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
Gangaur Vrat 2025: भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित गणगौर व्रत एक हिंदू त्योहार है। जो हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस वर्ष गणगौर व्रत 31 मार्च को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, गणगौर व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं।
इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और कठिन व्रत का पालन करती हैं। वहीं, जब इस पर्व को लेकर कुछ ही दिन रह गए हैं, तो आइए इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
जानिए गणगौर व्रत 2025 शुभ मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर गणगौर व्रत रखने का विधान है। इस बार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 31 मार्च को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 01 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 42 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए 31 मार्च को गणगौर व्रत रखा जाएगा।
गणगौर व्रत में क्या नहीं करना चाहिए
गणगौर व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं को कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए जो इस प्रकार है-
-गणगौर व्रत के दौरान महिलाओं को क्रोध और अहंकार से दूर रहना चाहिए और खुद को शांत रखना चाहिए।
-इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए।
-इस दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।
-इस दिन नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।
-इस दिन बुजुर्गों का अनादर नहीं करना चाहिए।
-इस दिन तामसिक चीजों से परहेज करना चाहिए।
-इस दिन महिलाओं को काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।
गणगौर व्रत के दौरान क्या करना चाहिए जानिए
-इस दिन ब्रम्हचर्य का पालन करना चाहिए।
-इस दिन साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
-इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।
-इस दिन सुहागिन महिलाओं को शृंगार का सामान दान करें।
-इस दिन गणगौर व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
-इस दिन दान-पुण्य करना चाहिए।
-इस दिन सकारात्मक विचार रखने चाहिए।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
