Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ganga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले

Ganga Dussehra 2026 Daan Benefits: 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का विशेष पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बन रहे दुर्लभ संयोग में किए गए दान और उपाय बेहद शुभ माने जाते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 19, 2026 | 06:42 PM

गंगा दशहरा (Source. Pinterest)

Follow Us
Follow Us:

Ganga Dussehra Daan Importance: सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बड़ा महत्व रखता है। यह पर्व मुख्य रूप से मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा का पर्व को 25 मई को मनाया जा रहा है। हिंदू लोक मान्यता के अनुसार, गंगा दशहरा वाले दिन गंगा तट पर जाकर न सिर्फ स्नान बल्कि दान का भी बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। गंगा दशहरा पर आखिर किन चीजों का दान करने पर जीवन का दुख और दुर्भाग्य दूर और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना बड़ा शुभ?

  • जल दान

हिंदू धर्म शास्त्रों में जल दान का विशेष महत्व बताया गया है। गंगा दशहरा के दिन प्यासे लोगों और राहगीरों को शरबत पिलाना भी अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

  • सत्तू का दान

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2026) के दिन प्यासे लोगों को पानी पिलाने के अलावा, सत्तू का दान भी कर सकते है। उत्तर भारत में सत्तू एक पारंपरिक और पौष्टिक खाद्य पदार्थ माना जाता है। गर्म मौसम में राहत देने वाले सत्तू का दान गंगा दशहरा के अवसर पर अत्यंत शुभ और पुण्यकारी माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की शुरुआत कब होगी? जानिए कलश स्थापना का शुभ समय और नौ दिनों का पूरा महत्व

बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष और घर में आ सकती हैं परेशानियां

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: भगवान महाप्रभु को बेहद प्रिय हैं ये फूल, श्रद्धा से चढ़ाने पर बरसती है कृपा

Kalashtami Vrat 2026: मंगलवार को आषाढ़ मास की कालाष्टमी का व्रत, इन 5 गलतियों से खंडित हो सकता है आपका व्रत

  • जूते-चप्पल का दान

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि गंगा दशहरा के दौरान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गर्म तापमान के कारण तपती जमीन से पैरों को बचाने वाली चप्पल या जूते दान में दिये जाएं तो उसका अत्यधिक पुण्यफल प्राप्त होता है।

  • छाता का दान

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाने वाला गंगा दशहरा पर्व अत्यधिक गर्मी के समय आता है। ऐसे में इस दिन जरूरतमंद लोगों को सूर्य की तेज धूप से बचाने के लिए छाता, टोपी, चप्पल या गमछा आदि का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें-आज ग्रहों का बड़ा विशेष संयोग, बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 4 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत

  • वस्त्र का दान

गंगा दशहरा के दिन अपनी क्षमता के अनुसार वस्त्र दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी किसी को पुराने, फटे या इस्तेमाल किए हुए कपड़े दान न करें, अन्यथा ऐसे दान का शुभ फल प्राप्त नहीं होता।

  • गंगा दशहरा पर दीपदान

गंगा दशहरा के दिन विभिन्न प्रकार के दान के साथ दीपदान का भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन गंगा स्नान और पूजन के बाद शुद्ध घी के दीपक जलाकर उन्हें नदी में प्रवाहित करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।

हिंदू मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा में दीपदान करने से मां गंगा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन के सभी प्रकार के अंधकार, दुख और दुर्भाग्य दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Ganga dussehra 2026 25 may daan remedies lucky yoga

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 06:42 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Ganga Dussehra
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.