आज ग्रहों का बड़ा विशेष संयोग, बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 4 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत
Gajkesari Yog Benefit: आज बन रहा गजकेसरी राजयोग 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस विशेष योग से धन लाभ, सफलता और रुके काम पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
गजकेसरी राजयोग(Source. Pinterest)
Gajkesari Rajyog Effect: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में होते हैं तब गजकेसरी राजयोग बनता है। ज्योतिषयों के अनुसार, यह योग धन-दौलत, मान-सम्मान और करियर में सफलता दिलाता है।
बता दें कि आज 19 मई को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं और यहां गुरु ग्रह पहले से मौजूद है। गुरु और चंद्रमा की इस युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। जो कि 4 राशियों के लिए बड़ा शुभ माना जा रहा है।
क्यों खास माना जाता है गजकेसरी राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, धन और शुभता का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस योग के प्रभाव से कई लोगों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal Special Upay: आज तीसरे बड़े मंगल पर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होगी हर आर्थिक तंगी
S Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
Third Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
Morning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
गजकेसरी राजयोग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत
-
मिथुन राशि
ज्योतिषयों के अनुसार, गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog) मिथुन राशि में बन रहा है, जो इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस अवधि में मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
-
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह राजयोग करियर और धन के मामले में शुभ संकेत दे रहा है। नए निवेश से फायदा मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Bade Mangal Special Upay: आज तीसरे बड़े मंगल पर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होगी हर आर्थिक तंगी
-
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
-
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह राजयोग आर्थिक लाभ और मानसिक शांति देने वाला साबित हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
