Evening Diya Upay : शाम को अपने घर में इस स्थान पर जलाएं दीया, बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा
Evening Diya Upay 2026: हिंदू धर्म में संध्या समय दीपक जलाने का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि घर के सही स्थान पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
दीपक प्रज्वलित (सौ.AI)
Ghar Mein Diya Jalane Ka Upay: सनातन धर्म में दीपक प्रज्वलित करना शुभ बताया गया है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की जाती है। मंदिर हो, पूजा हो, त्योहार हो या कोई धार्मिक अनुष्ठान दीपक के बिना सब अधूरा माना जाता है। विशेष रूप से शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दिया जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है।
शाम की पूजा में दीप जलाना
ज्योतिष एवं धर्म शास्त्रों में शाम की पूजा घर के मंदिर के अलावा, एक अन्य विशेष स्थान पर भी दीपक जलाना बेहद शुभ फलदायी बताया गया है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी का घर में सदैव वास रहता है।
शाम में कहां -कहां दीपक जलाना शुभ फलदायी
ज्योतिष एवं लोक मान्यता के अनुसार, शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। लेकिन ध्यान रहे कि मुख्य द्वार पर दीपक इस तरह से रखना है कि जब आप घर के अंदर से बाहर की तरफ देखें तो दीपक आपके दाईं तरफ होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Kokila Vrat : कोकिला व्रत 28 जुलाई को, अविवाहित लड़कियों और सुहागिनों के लिए क्यों है यह व्रत खास
Lord Shiva Puja: सोमवार की पूजा में करें ये काम, धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
किस तेल का दीपक जलाएं?
वैसे तो, घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ बताया गया है। लेकिन अगर किसी दिन आपके पास घी नहीं है तो आप सरसों के तेल का दीपक भी जला सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि आप घी का दीपक जला रहे हैं तो हमेशा रूई की ही बत्ती का उपयोग करें और यदि तेल का दीपक जला रहे हैं तो लाल कलावा की बत्ती का उपयोग करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, पूरी आस्था से कर लें ये उपाय
शाम में दीपक का समय 6 बजे से 7:30 बजे
वास्तु शास्त्रों के अनुसार, शाम में दीपक सूर्यास्त के ठीक बाद यानी शाम 6 बजे से 7:30 बजे के बीच जलाना चाहिए। इसी समय पर पहले घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए इसके बाद मुख्य द्वार पर। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
क्या है दीपक जलाने के फ़ायदे?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति नियमित रूप से अपने घर में घी या तेल का दीपक जलता है उसके जीवन से न सिर्फ अंधकार दूर होता है, बल्कि घर में फैली नेगेटिव एनर्जी भी दूर हो जाती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नियमित रूप से दीपक जलाने से जीवन में आ रही अनेक तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं वहीं वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दीपक जलाने से घर में लगा वस्तु दोष दूर हो सकता है।
