Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवरात्रि में माता दुर्गा से जुड़े सपने देते हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानिए हर एक सपने का मतलब

Dream Signals in Navratri: नवरात्रि में माता दुर्गा की आराधना करने के अलावा रात के समय सपने में माता दुर्गा से जुड़ी चीजें नजर आती है तो इसका कोई ना कोई अर्थ होता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 19, 2025 | 09:33 AM

माता दुर्गा से जुड़े सपने देते हैं शुभ-अशुभ संकेत (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। इस नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना घर और परिवार में की जाती है। नवरात्रि के दौरान स्वप्न शास्त्र का भी अलग महत्व होता है। नवरात्रि में माता दुर्गा की आराधना करने के अलावा रात के समय सपने में माता दुर्गा से जुड़ी चीजें नजर आती है तो इसका कोई ना कोई अर्थ होता है।

सपने में चीजें दिखने के शुभ और अशुभ संकेत होते है जिनके बारे में चलिए आज जान लेते है।माता रानी इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी जो किन लोगों के लिए सही है किन लोगों के लिए नहीं चलिए जानते है।

नवरात्रि में मां दुर्गा से जुड़े सपने देते है संकेत

शारदीय नवरात्रि के दौरान अगर आपको माता दुर्गा से जुड़े इस प्रकार के सपने नजर आते है तो इनका कोई ना कोई संकेत होता है जो इस प्रकार है…

1- सपने में नजर आए मां दुर्गा

नवरात्रि के दौरान अगर किसी भक्त को सपने में मां दुर्गा या उनकी किसी रूप का दर्शन हो जाए, तो यह शुभ संकेत देने का कार्य करता है। कहते है कि, इस सपने से संकेत मिलते है कि, मां की कृपा आप पर बरसने वाली है और आपके जीवन की बाधाएं दूर होंगी।

2-शेर या सिंह का दिखना

नवरात्रि के दौरान आपको माता दुर्गा का वाहन शेर नजर आए है तो इसका अर्थ होता है। शेर दिखने का संकेत होता है कि, साहस और शक्ति आपके जीवन में प्रवेश करने वाले हैं. यह सपना आने वाले समय में विजय और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है।

3-सफेद या लाल प्रकाश दिखाई देना

शारदीय नवरात्रि के दौरान अगर आपको सपने में लाल या सफेद रोशनी नजर आती है तो यह देवी मां की कृपा का प्रतीक माना जाता है। इस लाल रंग की बात करें तो, लाल प्रकाश ऊर्जा, शक्ति और सफलता का सूचक है, जबकि सफेद प्रकाश शांति और सकारात्मकता का संकेत देता है।

4-कमल का फूल देखना

अगर आपको नवरात्रि के दौरान सपने में कमल का फूल नजर आता है तो यह भी किसी ना किसी बात का संकेत देता है। नवरात्रि में सपने में कमल का फूल दिखाई दे, तो यह आर्थिक लाभ, घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि का संकेत है।

ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानिए नियम, दिनभर रहेगी एनर्जी

5-जल या नदी का प्रवाह देखना

अगर आपको सपने में सपने में साफ पानी, नदी या जलधारा नजर आती है तो इसका अर्थ है कि, कृपा और शुद्धता का प्रतीक होता है। स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि, यह सपना संकेत है कि आपके जीवन में रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक शांति प्राप्त होगी।

6-मां दुर्गा के मंदिर का दर्शन

नवरात्रि के दौरान अगर सपने में मंदिर, घंटियों की आवाज या पूजा का दृश्य दिखाई दे, तो यह इस बात का प्रतीक है कि आपके जीवन से नकारात्मकता दूर होने वाली है और जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलेगा।

 

Dreams related to goddess durga give auspicious and inauspicious signs during navratri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2025 | 09:27 AM

Topics:  

  • 9th day of Navratri
  • Navratri
  • Shardiya Navratri

सम्बंधित ख़बरें

1

ब्रह्म मुहूर्त में करें ये एक काम, माता लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा, धन आने के बनेंगे योग!

2

पूजा की कौन-सी सामग्री फिर से कर सकते हैं उपयोग, और क्या बिल्कुल नहीं, नोट कर लीजिए

3

मकर संक्रांति 2026 पर बन रहा है ग्रह-नक्षत्र का ऐसा ‘महासंयोग’, बदल देंगे इन 3 राशियों की किस्मत

4

क्रिसमस के मौके पर बिल्कुल न दें किसी को गिफ्ट में ये चीज़ें, जीवन हो जाएगा बदहाल!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.