शारदीय नवरात्र व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानिए नियम, दिनभर रहेगी एनर्जी

Shardiya Navratri: नवरात्रि व्रत में आपको किसी तरह की कमजोरी ना आए इसके लिए आज हम आपको व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसके बारे में बता रहे है।
नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
नवरात्रि व्रत (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Shardiya Navratri 2025 Vrat Niyam: 22 सितंबर से 9 दिनों की शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा हर दिन की जाती है। कहते हैं कि, माता के हर स्वरूपों की पूजा विधि-विधान के साथ करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है। पूजा के अलावा भक्त माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत और नियम भी रखते है। व्रत कुछ लोग निराहार करना पसंद करते है तो कई लोग व्रत के दौरान फलाहार लेना पसंद करते है।

नवरात्रि व्रत में आपको किसी तरह की कमजोरी ना आए इसके लिए आज हम आपको व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसके बारे में बता रहे है जो इस प्रकार है।

जानिए क्या खाना चाहिए

व्रत के दौरान आपको खाने की चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो आपको एनर्जी दिलाते है।

1- व्रत में आपको फल खाना चाहिए। इसमें ताजे फल जैसे - केला, सेब, अनार, पपीता, अंगूर, तरबूज, संतरा, और अमरूद खा सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होते है।

2-व्रत में सब्जियों का सेवन भी हितकर होता है। कुछ विशेष सब्जियां जैसे - आलू, शकरकंद, अरबी, कद्दू, लौकी, खीरा, और कच्चा केला व्रत में खाई जा सकती हैं।

3- व्रत के लिए फलाहारी आटा भी आता है जिसकी आप रोटियां बना सकते है। कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, और समा के चावल का उपयोग किया जाता है। इससे पूड़ी, रोटी या खिचड़ी बनाई जा सकती है।

4-एनर्जी आपकी बने रहे इसके लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। दूध, दही, पनीर, और घी का सेवन किया जा सकता है।

5- सामान्य नमक का सेवन तो व्रत में नहीं करते है लेकिन व्रत के लिए सेंधा नमक चलता है।मसालों में काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरी इलायची और अदरक का उपयोग किया जा सकता है।

6-व्रत के दौरान शरीर को एनर्जी मिल सकें इसके लिए साबूदाना, मखाना, मूंगफली, बादाम, काजू, और किशमिश को व्रत में शामिल करें फायदा देती है।

क्या खाने से करें परहेज

व्रत के दौरान कई चीजों को खाने से परहेज करना जरूरी होता है इसमें कई चीजें आती है।

1- व्रत के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए ,ये तामसिक होते है जो वर्जित माने गए है।

2- व्रत में आपको अनाज और दालों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें गेहूं, चावल, बेसन, सूजी, मैदा, और किसी भी तरह की दालों का सेवन परहेज की श्रेणी में आता है।

3-नवरात्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए मांस, मछली, अंडे, और शराब का सेवन पूरी तरह से वर्जित होता है।

4- व्रत के लिए हेल्दी चीजें बनाने की सोच रहे है तो तले हुए और मसालेदार खाने से बचें।अधिक तले-भुने और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि मन अशांत होता है।

5-बाजार में मिलने वाले चिप्स, पैकेट वाले जूस, और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, यह व्रत के लिए सही नहीं होते है।

ये काम करने से बचें

नौ दिनों के व्रत के दौरान संकल्प लेने के बाद तोड़ने से बचना चाहिए।व्रत के दौरान दिन में सोने से बचें।दाढ़ी, बाल और नाखून काटने से परहेज करें। इसके अलावा नौ दिनों के दौरान किसी का अपमान न करें और मन में बुरे विचार न लाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com