धनतेरस की रात बिल्कुल न करें ये गलती, वरना पैसों की तंगी झेलनी पड़ेगी!
Dhanteras: पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी या नई चीजों की खरीदारी से धन- संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
धनतेरस की रात किन गलतियों से बचकर रहना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Dhanteras 2025 Mistakes: जल्द ही दीपोत्सव का महापर्व दिवाली आने वाली है। इस पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का बड़ा महत्व होता है। लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल धनतेरस का पावन पर्व 18 अक्टूबर 2025 को ही मनाया जाएगा।
इस दिन सोना-चांदी से लेकर बर्तन आदि करने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी या नई चीजों की खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है और आरोग्य का वरदान भी मिलता है।
लेकिन साथ ही कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। यदि इन नियमों का ध्यान रखा जाए तो धन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस की रात किन गलतियों से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 8 पवित्र चीजें… कहते हैं महादेव जल्दी सुन लेते हैं सच्चे भक्त की पुकार
धनतेरस की रात किन गलतियों से बचकर रहना चाहिए
पैसे की लेन-देन न करें
ज्योतिषियों के अनुसार, धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विधान है। इस दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें, खासकर पूजा के समय या उसके बाद। ऐसा करने से लक्ष्मीजी घर से चली सकती हैं और घर की बरकत कम हो सकती है।
नमक न दें
कहते हैं, धनतेरस की रात पैसे उधार देने के अलावा नमक भी नहीं देना चाहिए। नमक समुद्र से प्राप्त होता है और इसका संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। धनतेरस की शाम को नमक उधार देने से घर में बरकत कम हो सकती है और पैसों की तंगी आने की संभावना बनती है।
दूध और दही
कहा तो ये भी जाता है कि, धनतेरस की रात दूध और दही जैसी वस्तुएं उधार देने से भी बचना चाहिए। दूध और दही जैसी वस्तुएं घर से निकलना शुभ नहीं माना जाता और इससे ग्रहों की दशा प्रभावित हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
चीनी
धनतेरस की शाम को किसी को चीनी या मिठास वाली वस्तुएं उधार न दें। गन्ने और मिठाई का भोग माता लक्ष्मी को अति प्रिय है। यदि चीनी बाहर दी जाए तो माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं और घर में धन का प्रवाह रुक सकता है।
इसे भी पढ़ें–आ गई ‘नरक चतुर्दशी’ की सटीक तिथि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
तेल, सुई और अन्य घरेलू सामान
इस दिन तेल, सुई और अन्य घरेलू सामान देने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं और शुभ फल प्रभावित हो सकते हैं।
