रक्षाबंधन पर गलती भी न दें ये गिफ्ट, भाई और बहन के रिश्ते में आ सकती है दरार

Raksha Bandhan : भाई- बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व हर साल मनाया जाता हैं। इस त्यौहार में बहन को भाई कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर करता हैं। लेकिन कुछ चीजों को उपहार नहीं देना चाहिए।
रक्षाबंधन पर गलती भी न दें ये गिफ्ट, भाई और बहन के रिश्ते में आ सकती है दरार
बहनों को भाई गिफ्ट में न दें ये उपहार(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन का पावन त्योहार अब कुछ ही दिनों में आने वाला हैं। यह त्योहार हर साल सावन महीने में बहुत ही उमंग एवं उत्साह से मनाया जाता हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन का पवित्र का त्यौहार हैं। ये तो आप सभी जानते हैं कि त्यौहार में बहन को भाई कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर करता हैं।

मगर, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें गिफ्ट करने पर दुर्भाग्य लाने वाला या रिश्ते में समस्याएं पैदा करने वाला माना जाता है। खासकर अपने समाज में जहां धार्मिक मान्यताएं और अंधविश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए।

बहनों को भाई गिफ्ट में न दें ये उपहार

  • घड़ी न दें

रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाई गिफ्ट के तौर पर घड़ी न दें। ज्योतिष में, समय का संबंध "कर्म के देवता" शनि से है। ऐसा माना जाता है कि जन्म कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति बाधाएं और देरी ला सकती है। घड़ी देना कभी-कभी प्रतीकात्मक उलटी गिनती के रूप में देखा जाता है। यदि घड़ी रुक जाती है, तो इसे रिश्ते के अंत के संकेत के रूप में भी देखा जाता है।

  • नुकीली वस्तुएं

रक्षाबंधन के दिन बहनों को नुकीली वस्तुएं भी नहीं दें। चाकू या कैंची जैसी वस्तुओं को आमतौर पर अच्छा उपहार नहीं माना जाता है। एक आम धारणा यह है कि नुकीली वस्तुएं दुर्भाग्य ला सकती हैं और रिश्तों में दरार डाल सकती हैं।

  • काले रंग के कपड़े

आपको बता दें,रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को काले रंग के कपड़े भी नहीं दें।कई परंपराओं में काले रंग को शोक, उदासी और नकारात्मकता से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस वजह से इन रंगों के उपहारों से अक्सर परहेज किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इनमें अशुभ ऊर्जा पैदा होती हैं, जो रिश्ते में दुख ला सकती है। लिहाजा, इस बार गिफ्ट में काले रंग के कपड़े या सामान उपहार में न दें।

  • कांच का सामान

हिन्दू धर्म में कांच के बर्तन उपहार में देना अक्सर अशुभ माना जाता है। कांच की नाजुकता को रिश्ते के साथ भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि जिस तरह से ये फ्रेजाइल यानी भंगुर होता है, उसी तरह से इसे गिफ्ट करने से आपका रिश्ता भी टूट सकता है।

ये भी पढ़े:

  • परफ्यूम न दें

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को परफ्यूम देने से भी बचना चाहिए। कई लोगों का मानना है कि कुछ सुगंधों में नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य या उसके ओर यानी आभामंडल को भी प्रभावित कर सकती है। लिहाजा, परफ्यूम को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com