इस दिशा में घड़ी टांगने से कंगाली का खतरा, जानिए कौन सी दिशा है सबसे शुभ और अशुभ

घर में घड़ी टांगने की सही दिशा और जगह बताई गई है। क्‍योंकि गलत जगह पर टंगी घड़ी आपका बुरा वक्‍त शुरू कर देती है। खासतौर पर एक दिशा तो ऐसी है, जिसकी ओर भूलकर भी घड़ी नहीं टांगनी चाहिए।
इस दिशा में घड़ी टांगने से कंगाली का खतरा, जानिए कौन सी दिशा है सबसे शुभ और अशुभ
किस दिशा में घड़ी टांगना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wall Clock Vastu Shastra : आजकल, घड़ियों की अहमियत कम हो रही है क्योंकि मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों में समय देखने की सुविधा होती है। पहले, घड़ी समय देखने का मुख्य साधन थी, लेकिन अब यह एक फैशन एक्सेसरी या स्टेटस सिंबल के रूप में अधिक देखी जाती है।

लेकिन,बता दें चाहे जमाना कितना ही आगे निकल गया हो लेकिन घर में टांगी जाने वाली घड़ी आज भी दीवारों की शोभा बढ़ा रही है। वास्‍तु शास्‍त्र में समय बताने वाली घड़ी को विशेष महत्‍व दिया गया है।

घर में घड़ी टांगने की सही दिशा और जगह बताई गई है। क्‍योंकि गलत जगह पर टंगी घड़ी आपका बुरा वक्‍त शुरू कर देती है। खासतौर पर एक दिशा तो ऐसी है, जिसकी ओर भूलकर भी घड़ी नहीं टांगनी चाहिए वरना बुरे दिन शुरू होते देर नहीं लगती। साथ ही यह कई नुकसान पहुंचाती है। आइए जानते हैं घड़ी के लिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र।

घड़ी टांगने की सही दिशा क्या है जानिए :

  • घड़ी की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में घड़ी लगानी शुभ मानी जाती है। लेकिन, दक्षिण दिशा में घड़ी टांगना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी टांगे जाने पर आर्थिक दिक्कतें उत्पन्न होने लगती है। साथ ही, इस बात का ध्यान दिया जाना जरूरी है पश्चिम दिशा में तब ही घड़ी लगाएं जब पूर्व और उत्तर दिशा में जगह ना हो।

  • कहां नहीं लगाते घड़ी

घर के द्वार पर या जिस जगह से घर में प्रवेश करते हैं, वहां घड़ी लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। घर के एंट्रेस पर दरवाजे के ऊपर या घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगाई जाती है। पलंग के पास या पलंग के ऊपर दीवार पर भी घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है।

  • घड़ी का रंग

ज्योतिष बताते हैं कि, घर की आर्थिक स्थिति को अच्छी रखने वाली और जीवन में खुशहाली लाने वाली घड़ी का रंग वास्तु के अनुसार सफेद, हल्का सलेटी, आसमानी, हल्का हरा और क्रीम होना चाहिए। दीवार पर टांगने के लिए मैटालिक रंग की घड़ी भी चुनी जा सकती है।

  • घड़ी का आकार हो ऐसा

वास्तु के अनुसार जिस घड़ी का आकार गोल होता है, वह घर के लिए अच्छी होती है। इसीलिए अलग-अलग आकार की घड़ी खरीदने के बजाय सामान्य गोलाकार घड़ी घर की दीवार पर लगाई जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com