महाकुंभ स्नान के बाद अवश्य करें इन वस्तुओं का दान, देवी-देवता ही नहीं, पितरों की भी मिलेगी कृपा
महाकुंभ में स्नान के बाद आपको कुछ चीजों का दान भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फल तो मिलते ही हैं, साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
महाकुंभ,( सौ.सोशल मीडिया)
Kumbh Mela 2025: महाकुंभ हिंदू धर्म के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। जिसकी शुभारंभ पौष पूर्णिमा से हो चुका है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ का पावन पर्व 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। आपको बता दें, महाकुंभ के दौरान न केवल देश बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु भारत पहुंचते हैं। इस दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे।
कहा जाता है कि महाकुंभ में डुबकी लगाने से आपके कई पाप धुल जाते हैं और देव-देवताओं की आपको कृपा प्राप्त होती है। हालांकि, महाकुंभ में स्नान के बाद आपको कुछ चीजों का दान भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फल तो मिलते ही हैं, साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में।
महाकुंभ में स्नान के बाद करें इन चीजों का दान
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
सिर्फ कब्जे से नहीं मिलता मालिकाना हक: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अलीगढ़ नगर निगम का बेदखली नोटिस बरकरार
नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पूरामुफ्ती में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
वस्त्रों का दान
ज्योतिषियों के अनुसार, महाकुंभ के स्नान के बाद जरूरतमंद एवं गरीबों को वस्त्र दान अवश्य करना चाहिए। वस्त्रों के दान से जहां आपको धर्म लाभ प्राप्त होता है वहीं जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है। इसलिए सामर्थ्य के अनुसार आपको वस्त्रदान महाकुंभ के बाद अवश्य करना चाहिए।
अन्न का दान
कुंभ स्नान के बाद अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। हिंदू धर्म में अन्नदान को महादान कहा जाता है, इसलिए कुंभ स्नान के बाद आपको अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। आपके द्वारा दिया गया अन्न का दान आपको आत्मिक संतोष तो देता ही है साथ ही आपके पितरों की आत्मा को भी इससे मुक्ति मिलती है। पितरों के आशीर्वाद से आपके जीवन में भी शुभ परिवर्तन आते हैं।
तिल और गुड़
महाकुंभ स्नान के बाद तिल और गुड़ का दान करना भी शुभ होता हैं। शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। खासकर मकर संक्रांति के दिन जो लोग महाकुंभ का स्नान करेंगे उन्हें इन चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है और आपको करियर के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
धन का दान
अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान भी आप महाकुंभ के स्नान के बाद कर सकते हैं। संभव हो तो किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में धन का दान करें। धन का दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
