विजयादशमी के दिन किन वस्तुओं के दान से अपार धन और सुख-समृद्धि प्राप्ति के बनेंगे योग
Vijayadashmi Donations: शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन किया गया दान अक्षय फल देने वाला होता है। इसमें भी क्या दान करें, इसका भी धार्मिक महत्व है। आइए जानते हैं इस दिन क्या दान करना शुभ होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
विजयादशमी पर करें इन वस्तुओं का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Vijayadashmi Donations: 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को दशहरा, यानी विजयदशमी का महापर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। सनातन धर्म में आस्था रखने वालों लोगों के लिए दशहरा का महापर्व खास महत्व रखता है, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा यानी विजयदशमी पर्व सिर्फ उत्सव नहीं है, बल्कि यह हिंदू धर्म-संस्कृति में आस्था और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस दिन कई ऐसे शुभ कार्य किए जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को मनवांछित फल की प्राप्ति होती हैं। अगर आप भी इस दिन मनवांछित फल की इच्छा रखते हैं, तो इस दिन कुछ शुभ कार्य अवश्य करें।
शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन किया गया दान अक्षय फल देने वाला होता है। इसमें भी क्या दान करें, इसका भी धार्मिक महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन क्या दान करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
विजयादशमी पर करें इन वस्तुओं का दान:
जरूरतमंद या गरीबों को दान
ज्योतिषियों के अनुसार, धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विजयादशमी का दिन बड़ा शुभ एवं मंगलमय होता है। इस दिन किया गया दान अक्षय फल देने वाला होता है। अगर आप चाहते है कि आप पर प्रभु राम और माता दुर्गा की कृपा बनी रहे तो इस दिन किसी जरूरतमंद या गरीब ब्राह्मण को जरूर दान करें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
पीले वस्त्र का दान
कहा जाता है कि, दशहरे के दिन पीले वस्त्र का दान करना भी बड़ा शुभ होता है। अगर इन वस्त्रों में नारियल लपेट कर दान करते हैं तो व्यापार में उन्नति आती है।
सफेद वस्त्र दान
ज्योतिषयों का कहना है कि दशहरे के दिन पीले वस्त्र के अलावा, इस दिन सफेद वस्त्र दान करना भी बेहद शुभ होता है। क्योंकि, सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। दशहरे के दिन सफेद वस्त्र जैसे-धोती, कुर्ता-पजामा, साड़ी या अन्य सफेद वस्त्र दान करने से जीवन में शांति आती है।
मान्यता है कि ब्राह्मणों को इस दिन जनेऊ दान करने से इसका कई गुना फल मिलता है। धन में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अनाज दान करने से आपका भंडारा हमेशा भरा रहता है।
अन्नदान महादान
शास्त्रों में भी कहा गया है ‘अन्नदान महादान’. मान्यता है कि जिनके पास सामर्थ्य है वे स्वर्ण भी दान कर सकते हैं, इससे उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है।
विद्या दान
शास्त्रों में विद्या दान को श्रेष्ठ माना गया है। दशहरे के दिन गरीब बच्चों के बीच कॉपी, कलम का वितरण करने से आपके जीवन में विद्या का प्रकाश फैलता है।
किन चीजों का दान करने की मनाही:
लोहे से बनी वस्तुएं
दशहरे पर कुछ ऐसी भी वस्तुएं हैं जिनका दान करना वर्जित माना गया है। लोहे से बने कोई अस्त्र-शस्त्र, नुकीले चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है और परिवार में क्लेश बढ़ता है।
हल्दी दान
हिन्दू धर्म में हल्दी दान करना शुभ माना गया है, लेकिन दशहरा पर हल्दी दान करने से बचना चाहिए। इससे आपका वृहस्पति ग्रह कमजोर होते हैं।
ये भी पढ़ें-दशहरा पूजन का यह है सबसे शुभ मुहूर्त, वाहन खरीदने और शस्त्र-पूजा का मुहूर्त भी जानिए
चमड़े से बनी हुई वस्तुएं
हिंदू धर्म में चमड़े को अपवित्र माना गया है। इस दिन चमड़े से बनी हुई वस्तुएं जैसे-बेल्ट, बैग समेत अन्य चमड़े से बनी वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। गलती से इन वस्तुओं का दान करने से जीवन में अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं।
