गणपति विसर्जन से पहले करें इन वस्तुओं का दान, अनंत चतुर्दशी के दिन मिलेगा सुख-समृद्धि का शुभाशीष
Ganesh Visarjan: हर साल गणेश विसर्जन के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर भगवान विष्णु और देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ कुछ चीजों दान करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
बप्पा के विसर्जन से पहले करें ये खास दान (सौ.सोशल मीडिया)
Anant Chaturdashi 2025 Daan: सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को समर्पित अनंत चतुर्दशी का पर्व 6 सितंबर को पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। बता दें, अनंत चतुर्दशी के दिन ही जब भक्त बप्पा को जल में विसर्जित कर भावुक विदाई देते है। इस साल गणेश विसर्जन यानी अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को मनाई जा रही है।
ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन को लेकर कई धार्मिक मान्यता है कि कुछ खास चीजों का दान करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस पावन दिन पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
बप्पा के विसर्जन से पहले करें ये खास दान :
हरी चीजों का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, बप्पा के विसर्जन से पहले हरी चीजों का दान करना बड़ा शुभ होता है। जैसे कि हरी सब्जियां, हरे फल, पान के पत्ते आदि दान कर सकते है। यह दान विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो व्यापार या नौकरी में उन्नति चाहते हैं। ऐसा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और सोचने-समझने की शक्ति में भी सुधार आता है।
सम्बंधित ख़बरें
6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Bhagavad Gita: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
पीली चीजों का दान
कहते है इस दिन हरी चीजों के दान के अलावा पीली चीजों का भी दान कर सकते है।जैसे हल्दी, बेसन, चना दाल, केले और पपीते का दान करना भी शुभ होता है। इन चीजों का संबंध बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है। बृहस्पति मजबूत होने पर शिक्षा, नौकरी और सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
जरूरतमंदों और गरीबों को वस्त्र देना
यदि इस दिन किसी गरीब को वस्त्र दिए जाएं, तो यह भी बहुत फलदायक होता है। खासकर नए या साफ सुथरे कपड़े दान करने से पुण्य के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अनाज का दान
ज्योतिषयों का कहना है कि, अनंत चतुर्दशी के दिन आटा, चावल, चीनी, नमक और मैदा जैसे घरेलू राशन का भी दान करने से घर में बरकत होती है। ऐसी मान्यता है कि यह दान शुक्र ग्रह को संतुष्ट करता है, जिससे पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।
ये भी पढ़ें-श्रीगणेश विसर्जन के बाद ‘इस’ पौधे में अर्पित करें पूजा का जल, सालभर बनी रहेगी विघ्नहर्ता की कृपा
खिचड़ी और भंडारे का आयोजन
बप्पा के विसर्जन से पहले अगर संभव हो तो इस दिन गरीबों को खिचड़ी खिलाना बहुत शुभ माना गया है। खिचड़ी में चावल और दाल का मेल होता है, जिसे संतुलित भोजन भी कहा जाता है। इसके अलावा मूंग दाल, आलू, तेल और हरी सब्जियों से बना भोजन जरूरतमंदों में बांटना पुण्य का काम माना जाता है।
