किचन का घर की सुख-शांति से क्या है संबंध, जानिए किन बातों से माता लक्ष्मी हो सकती हैं रुष्ट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे मां अन्नपूर्णा का निवास माना जाता है। इसलिए, किचन से जुड़ी वास्तु नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
भूलकर भी किचन में न करें ये गलतियां ( सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips for Kitchen : वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको जीवन में अपनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वास्तु-शास्त्र के नियम का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है और घर में सुख-शांति का वास नहीं होता। ऐसे में हमारे घर का किचन न सिर्फ खाना पकाने का स्थान है, बल्कि इसे घर की समृद्धि और खुशहाली से भी जोड़ा जाता है।
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, किचन का सही स्थान और उसके रखरखाव से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। यदि किचन में कुछ वास्तु दोष हो, तो यह घर के वातावरण को नेगेटिव बना सकता है और लक्ष्मी माता भी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किचन में कौन सी गलतियां करनी चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
भूलकर भी किचन में न करें ये गलतियां :
सम्बंधित ख़बरें
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी इन 5 गलतियों से हो सकती है आपके घर की लक्ष्मी नाराज, जानिए वास्तु के नियम
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां और तनाव
किचन की सफाई न करना
किचन में साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। अगर किचन गंदा रहता है, तो यह न केवल वास्तु के अनुसार अपशगुन है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। गंदगी और बिखरे हुए बर्तन लक्ष्मी माता की कृपा को दूर कर सकते हैं। इसलिए हमेशा किचन को साफ और व्यवस्थित रखें।
किचन का गलत दिशा में होना
वास्तु-शास्त्र में कहा गया है कि किचन का स्थान घर में खास दिशा में होना चाहिए। अगर किचन घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में है तो यह घर के लिए अशुभ हो सकता है। किचन को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि यह अग्नि तत्व से जुड़ा होता है। किचन की दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
रात को जूठे बर्तन छोड़ना
रात को जूठे बर्तन छोड़कर सोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। वास्तु के अनुसार, जूठे बर्तन रात भर किचन में छोड़ने से घर में दरिद्रता और परेशानी आती है। इसलिए, रात को बर्तन धोकर ही सोने जाएं। यह न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा, बल्कि लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहेगी।
किचन में बैठक खाना
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी किचन में बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसी के साथ कभी भी किचन के ठीक सामने बाथरूम न बनवाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है, जो आगे चलकर मुसीबत का सबब बन जाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
चप्पल पहनकर किचन में जाना
किचन में चप्पल पहनकर जाना वास्तु के अनुसार गलत है। घर के पवित्र स्थानों पर चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। हमेशा किचन में नंगे पैर या साफ-सुथरे सॉक्स पहनकर ही प्रवेश करें।
