Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पूर्णिमा के दिन करें ये काम, बढ़ेगा धन-वैभव

हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा को बहुत शुभ एवं पवित्र माना जाता है। क्योंकि, यह तिथि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हेतु उत्तम मानी गई है। कहते है,इस दिन माता लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है। इस दिन कुछ उपाय करने से जातक को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है, साथ ही सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 15, 2024 | 09:54 PM

शरद पूर्णिमा के उपाय, (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

sharad purnima upay 2024:हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा को बेहद शुभ एवं पवित्र माना गया है। क्योंकि, यह तिथि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हेतु उत्तम मानी गई है। कहते है,इस दिन माता लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन आप रात को कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, साथ ही व्यक्ति के सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-

पैसों की तंगी के लिए

ज्योतिषयों के अनुसार, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ 5 कौड़ियां मां के चढ़ाएं। दूसरे दिन लाल या पीले रंग के कपड़े में इन कौड़ियों को लपेटकर तिजोरी में रख लें। कहते है ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

सम्बंधित ख़बरें

20 साल पुराना केके का हिट गाना निकला विदेशी धुन से इंस्पायर्ड! इमरान हाशमी को बना दिया था सुपरस्टार

हनुमान जयंती पर बजरंगबली को चढ़ाएं उनके ये 5 प्रिय भोग, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

IPL 2026 में पहली जीत हासिल करने उतरेगी KKR और SRH, दोनों टीमों को गेंदबाजी पर देना होगा ध्यान

‘यात्री ऐप’ से लोकल ट्रेनों की रीयल टाइम जानकारी, मध्य रेल के साथ साझेदारी का विस्तार

निरोगी रहने के लिए

अगर घर का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है, शरद पूर्णिमा के रात को छत में खीर रख दें। दूसरे दिन रोगी को इसका सेवन कराएं।

तुलसी पूजा

इस दिन तुलसी पूजा का भी बड़ा महत्व होता है, इस दिन स्नान करने के बाद तुलसी पूजा करें और शाम को दीपक जलाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

मां लक्ष्मी को लगाएं ये भोग

शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा, दही, मखाना, बताशा और पान का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

मिलेगी कर्ज से मुक्ति

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की पूजा करें और मां को खीर का भोग लगाएं और श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम का जाप और भगवान कृष्ण का मधुराष्टकं का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जल्द कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

शास्त्रों में दान को विशेष स्थान दिया गया है और शरद पूर्णिमा के दिन दान करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें। खासतौर पर सफेद वस्त्र, दूध, चावल, चीनी, दही आदि का दान करना शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, इन वस्तुओं का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

Do this work on the day of sharad purnima

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 09:54 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.