महालक्ष्मी व्रत में करें ये अचूक उपाय, माता लक्ष्मी जी की बनी रहेगी सदैव कृपा
Mahalakshmi Vrat upay: सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन 14 सितंबर को होगा। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से धन सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानिए महालक्ष्मी व्रत से जुड़े उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
महालक्ष्मी व्रत में करें ये अचूक उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Mahalakshmi Vrat 2025: हिन्दू धर्म में महालक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की कृपा के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस साल महालक्ष्मी व्रत 31 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर को समाप्त होगा। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से धन सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत से जुड़े कुछ उपाय।
महालक्ष्मी व्रत में करें ये अचूक उपाय
खीर का भोग
ज्योतिषयों के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाए। इसके बाद इस खीर को 16 कन्याओं में बांट दें। इस उपाय को करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
चंद्रमा को अर्घ्य दें
इसके साथ ही महालक्ष्मी व्रत की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने के अलावा रात में चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें और इस दौरान ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले वसले प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
चांदी के सिक्के और कौड़ियां अर्पित करें
कहा जाता हैं कि, महालक्ष्मी व्रत में लक्ष्मी जी की विधि-विधान से पूजा करें और दौरान उन्हें चांदी के सिक्के और कौड़ियां अर्पित कर दें। पूजा के अगले दिन इन सिक्के और कौड़ियों को एक लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
पलाश के फूल और श्रीयंत्र अर्पित करें
महालक्ष्मी की पूजा में मां लक्ष्मी के चरणों में कमल का फूल, पलाश के फूल और श्रीयंत्र आदि अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को फल-फूल, धूप-दीप, लाल वस्त्र और सोलह शृंगार की सामग्री भी जरूर अर्पित करनी चाहिए।
इसके साथ ही गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा से साधक की धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती है।
महालक्ष्मी व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
आपको महालक्ष्मी व्रत करने का पूर्ण फल तभी मिल सकता है, जब आप कुछ बातों का ध्यान रखेगे। महालक्ष्मी व्रत की अवधि में घर, मुख्य द्वार और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़े-पितृपक्ष में बिल्कुल न करें ये 3 काम, वरना झेलना पड़ सकता है ‘त्रिदोष’ और संतान प्राप्ति में अड़चन
इस व्रत में, खट्टी और नमक वाली चीजों का सेवन करने की मनाही होती है। साथ ही इस दौरान क्रोध और अपने मन में नकारात्मक विचार लाने से भी बचना चाहिए। अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
