आज शनि अमावस्या को कर लें ये विशेष उपाय, जीवन के संकटों से मिलेगा छुटकारा
आज 29 मार्च को शनि अमावस्या मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि कुछ उपाय को शनि अमावस्या की रात को करने से साधक की किस्मत चमक सकती है। साथ ही, जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
शनि अमावस्या से जुड़े उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Shani Amavasya 2025 Upay: आज 29 मार्च को शनि अमावस्या मनाई जा रही है। इस बार शनि अमावस्या बहुत ही खास है, क्योंकि इस दिन शनि अमावस्या होने के साथ-साथ सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। साथ ही इसी दिन पर शनि देव भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
ज्योतिषयों के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन किए जाने उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ उपाय को शनि अमावस्या की रात को करने से साधक की किस्मत चमक सकती है। साथ ही, जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि शनि अमावस्या से जुड़े उपाय के बारे में।
क्या है शनि अमावस्या से जुड़े उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
जीवन के सभी संकट होंगे दूर
शनि अमावस्या की रात हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की उपासना करें। आरती कर फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से जीवन में आ रहे संकटों से छुटकारा मिलता है।
आर्थिक तंगी होगी दूर
शनि अमावस्या की रात को एक चौकी में लाल कपड़ा बिछाकर उसपर धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें। इसके बाद श्रीयंत्र की स्थापना करें। अब मां लक्ष्मी को फूल, फूल और कुमकुम आदि अर्पित करें।
देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और देवी से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कमान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन की समस्या से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इन चीजों का करें दान
शनि अमावस्या के दिन गुड़, तिल, घी और धन का भी दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है। इसलिए इस दिन दान का महत्व हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
घर में सुख-समृद्धि का होगा वास
शनि अमावस्या की रात को एक पान के पत्ते पर एकाक्षरी मंत्र ‘श्रीं’ लिखें। इसके बाद पान के पत्ते को मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
