Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामनवमी का दिन लाएगा आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां, जानिए कुछ खास उपाय, जो दूर कर देंगे आपके भविष्य की अड़चनें

इस वर्ष 2025 रामनवमी का महापर्व 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। वहीं, राम नवमी के शुभ अवसर पर कुछ खास उपाय करने विवाह में आ रहा बाधाएं भी दूर होती हैं। आइए जानते है इन उपायों के बारे में -

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Apr 03, 2025 | 07:15 PM

राम नवमी के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ram Navami 2025 Upay: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित रामनवमी का महापर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 रामनवमी का महापर्व 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। राम नवमी मुख्य रूप से एक हिंदू त्यौहार है जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन मंदिरों में भव्य कार्यक्रम के साथ रामचरितमानस का पाठ किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर भगवान राम का जन्म हुआ था।

मान्यता है कि इस दिन राम दरबार की पूजा और रामचरित मानस का पाठ करने से जीवन के विभिन्न परेशानियों से मुक्ति मिलती है। वहीं, राम नवमी के शुभ अवसर पर कुछ खास उपाय करने विवाह में आ रहा बाधाएं भी दूर होती हैं। आइए जानते है इन उपायों के बारे में –

राम नवमी के दिन करें ये उपाय

शीघ्र विवाह के लिए उपाय

विवाह का योग नहीं बन रहे, अच्छे प्रस्ताव नहीं आ रहे हैं, विवाह की बात बनते बनते रह जाती है तो आपको रामनवमी की शाम को एक उपाय करना चाहिए। भगवान राम और माता सीता को इस तिथि पर शाम के समय हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह से जुड़ी सभी बाधाओं का अंत होगा और जल्द ही विवाह का योग बनने लगे।

अच्छी सेहत के लिए उपाय

घर के किसी सदस्य की तबियत लगातार खराब रह रही है तो राम नवमी की शाम को घर का दूसरा सदस्य बीमार सदस्य के लिए हनुमान जी के मंदिर में चला जाए। वहां, हनुमान चालीसा का पूरे मन से पाठ करें और व्यक्ति के रोग मुक्त होने की कामना करें।

धन प्राप्ति के लिए उपाय

मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही तो राम नवमी की शाम एक लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 11 कौड़ियां 11 लौंग व 11 बताशे रखकर पोटली बना लें और माता सीता व प्रभु श्रीराम को अर्पित कर दें। इसके साथ ही एक छोटा उपाय ये भी कर लें कि एक कटोरी में जल लें और रामरक्षा मंत्र का जाप 108 बार करें। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे और व्यापार में वृद्धि होने लगेगी।

संतान प्राप्ति के लिए उपाय

संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोग राम नवमी पर एक नारियल लें और उसको लाल कपड़े में लपेट दें। इसके बाद मां सीता को अर्पित करें, साथ में 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से संतान प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

घर की सुख शांति के उपाय

परिवार में अगर एक दूसरे से नहीं बन रही है, वाद-विवाद व क्लेश लगातार होता ही रहता है, सुख-शांति के रास्ते बंद नजर आते हैं तो आपको रामनवमी को एक सरल उपाय करना चाहिए। राम दरबार के सामने घी या तेल एक दीया जलाकर राम जी के सामने बैठ जाएं और 108 बार ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का जाप करें।

 

Do these remedies on the day of ram navami

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2025 | 07:15 PM

Topics:  

  • Chaitra Navratri
  • Ram Navami
  • Religion

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल: 01 जनवरी 2026: नए साल के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

2

New Year 2026: 1 जनवरी को करें वास्तु का ये उपाय, पति-पत्नी के बीच कभी नहीं होगी अनबन

3

मीन वार्षिक राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती और गुरु का प्रभाव, जानें मीन राशि का पूरे साल का भविष्यफल

4

आज का राशिफल 31 दिसंबर 2025: मेष-मिथुन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर, पढ़िए दैनिक राशिफल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.