आज है ‘वरलक्ष्मी व्रत’, रात में करें ये उपाय, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, बरसेगा धन-दौलत
Varalakshmi: आज वरलक्ष्मी व्रत मनाई जा रही है। यह व्रत धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से धन, वैभव का आशीष मिलता है।
- Written By: सीमा कुमारी
वरलक्ष्मी व्रत पर रात के समय करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Varalakshmi Vrat 2025 : आज यानी 8 अगस्त को वरलक्ष्मी व्रत पर्व पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। यह व्रत धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। हिंदू धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व है।
हिंदू मतों के अनुसार, यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि, इस व्रत को करने से न केवल धन-धान्य की प्राप्ति होती है, बल्कि घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
साथ ही, इस दिन ज्योतिषयों के अनुसार, कुछ उपाय करने से जातकों के घर से दरिद्रता का नाश भी होता है और धन, वैभव, संतान, विद्या, सुख, सौभाग्य, वीरता और साहस जैसी आठ तरह की लक्ष्मी का आशीष मिलता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये 5 दिव्य उपाय, कहते हैं फिर खुद महादेव बना देते हैं रास्ता आसान
कल रोहिणी नक्षत्र में होगा मंगल का रहस्यमयी प्रवेश, 25 जुलाई तक इन 4 राशियों पर बनेगा राजयोग का अद्भुत संयोग
Mrityu Panchak: आज रात आधी रात के बाद शुरू होगा ‘मृत्यु पंचक’, अगले 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम
Ayurveda and Menstruation: पीरियड्स के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है? जानिए मासिक धर्म का प्राचीन विज्ञान
वरलक्ष्मी व्रत पर रात के समय करें ये उपाय :
-
11 पीली कौड़ियां अर्पित करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,वरलक्ष्मी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनके चरणों में 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद इसे किसी लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
-
श्री सूक्त’ का पाठ
वरलक्ष्मी व्रत की रात के समय मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और ‘श्री सूक्त’ का पाठ करें। इस उपाय को करने से धन की मुश्किलें दूर होती हैं।
-
कमल का फूल चढ़ाएं
वरलक्ष्मी व्रत की रात में मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। कमल का फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इस उपाय को करने से देवी प्रसन्न होती हैं।
-
घी का दीपक जलाएं
वरलक्ष्मी व्रत की रात के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
ये भी पढ़ें-मिट्टी के अलावा किन चीजों से बनी गणपति की मूर्ति करें स्थापित, हर वस्तु की अलग महिमा
-
मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें
वरलक्ष्मी व्रत के दौरान लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन्हें गुड़ से बनी खीर का भोग भी लगाएं। ऐसा करने से घर में देवी की कृपा बनी रहती है।
