Mahashivratri 2025: वैवाहिक जीवन में कर रहे हों दिक्कतों का सामना, तो इस महाशिवरात्रि कर लें ये उपाय, कष्ट होंगे दूर, घर आएगी खुशह
इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में चल रही है समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025 : देवों के देव महादेव और माता पार्वती की वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण महापर्वों में विशेष माना जाता है। इस अवसर को सनातन धर्म में बहुत अधिक मान्यता है। यह पर्व भगवान शिव और देवी शक्ति के रिश्ते का प्रतीक होता है। मान्यता है कि, भगवान शिव की उपासना से साधक के भाग्य में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
आपको बता दें, इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में चल रही है समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, दूर हो सकते हैं शनिदेव के अशुभ प्रभाव
Pradosh Vrat Date: जून महीने में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ? जानें सही डेट और पूजा विधि
Mahesh Navami 2026 : महेश नवमी पर करें भगवान शिव के ‘महेश’ स्वरूप की पूजा, जानें व्रत विधि और महत्व
Shiv Chalisa: सोमवार के दिन पढ़ें शिव चालीसा की ये खास पंक्तियां, जीवन में आएंगे शुभ बदलाव
लाल रंग के वस्त्र पहनें
मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन पर लाल रंग के वस्त्र पहनकर शिव-पार्वती की पूजा करें। पूजा के समय माता पार्वती को सुहाग की लाल चीजें जैसे चूड़ियां, चुनरी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम आदि अर्पित करें। मान्यता है इससे वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हैं।
अनाज और धन का दान करें
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन पति-पत्नी साथ में शिव-परिवार की उपासना करें। इसके बाद जरूरतमंद व्यक्तियों को अनाज और धन का दान करें। इससे रिश्ते में प्रेम और विश्वास बना रहती है, साथ ही भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं।
भगवान शिव को चढ़ाएं काली मिर्च
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजा के समय अपने हाथों में काली मिर्च और सात काले तिल लेकर शिवलिंग पर चढ़ा दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शादी-विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।
21 बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखें
महाशिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखें। इसके बाद इन्हें शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक
अगर आप वैवाहिक रिश्ते को खुशहाल रखना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन स्नान-ध्यान के बाद वर और वधु एक साथ जोड़े मे पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभफल माना जाता है। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में कड़वाहट दूर होती है और मधुरता बनी रहती हैं।
