Shiv Chalisa: सोमवार के दिन पढ़ें शिव चालीसा की ये खास पंक्तियां, जीवन में आएंगे शुभ बदलाव
Shiv Chalisa For Good Fortune:सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिव चालीसा पाठ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, बाधाएं दूर होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव (सौ.AI)
Monday Worship Of Shiva: हिन्दू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव भगवान शिव की पूजा- अर्चना के लिए समर्पित है। इस दिन शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महादेव की साधना करने से साधक को सभी भय से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है इस दिन शिव भक्त शिव पूजा के साथ शिव चालीसा का पाठ भी जरूर करते है।
शिव चालीसा पाठ का महत्व
बताया जाता है कि, इस दिन शिव चालीसा का पाठ करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। अगर आप भी महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन इस लेख में बताई गई शिव चालीसा की पंक्तियों का पाठ जरूर करें। इससे आपको जल्द ही शुभ परिणाम मिलेंगे।
शिव चालीसा की पंक्तियों का पाठ जरूर करें
1.जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan : राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये 5 शुभ काम, भाई की तरक्की और सुख-समृद्धि की है मान्यत
Sawan 2026: सावन में रोज करें शिव चालीसा का पाठ, महादेव की कृपा से दूर होंगे संकट और पूरी होंगी मनोकामनाएं
शिवलिंग की पूरी नहीं, आधी परिक्रमा ही क्यों की जाती है? जानें चंद्राकार परिक्रमा का रहस्य और सही नियम
अगस्त में बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, सावन सोमवार और प्रदोष व्रत एक साथ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
इस पंक्ति का अर्थ है कि हे माता पार्वती के स्वामी और असहायों पर दया करने वाले महादेव आपकी जय हो। आप हमेशा संतों और सज्जनों भक्तों की रक्षा करने वाले हैं।
2. कर त्रिशूल डमरू विरजाई। अघ निवारि सन्तन सुखदाई॥
शिव चालीसा की इस पंक्ति का अर्थ है कि शिव जी के हाथों में त्रिशूल और डमरू बेहद सुशोभित होते हैं। आप सभी लोगों के पापों का नाश करने वाले और सुख प्रदान करने वाले हैं।
3. देवन नीधि की पुकार जुहारी। आय गरल आप ही पचारी॥
इस पंक्ति का अर्थ है कि जब समुद्र मंथन के दौरान विष निकला, तो देवताओं ने रक्षा की गुहार लगाई, महादेव आपने ही उस विष का पान कर सृष्टि की रक्षा की थी।
4.पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
रामेश्वरम में जब भगवान श्रीराम ने आपकी पूजा और आराधना की थी, तब आपकी ही कृपा और आशीर्वाद से उन्होंने लंका पर विजय प्राप्त की और विभीषण को वहां का राजा बनाया।
यह भी पढ़ें-Hanuman Mantra: इंटरव्यू में घबराहट होगी दूर, हनुमान जी का ये मंत्र बढ़ाएगा आत्मविश्वास
5. कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥”
हे प्रभु शंकर जब आप लोगों की सच्ची और कठिन तपस्या देखते हैं, तो अधिक प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं।
क्या है शिव चालीसा पाठ करने की सही विधि?
सोमवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
दीपक जलाकर महादेव की आरती करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
श्रद्धा के साथ ऊपर दी गई पंक्तियों का पाठ करें।
फल और मिठाई का भोग लगाएं।
जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।
