भूलकर भी इन दिशाओं में न लगाएं आईना; भुगतने पड़ सकते है दुष्परिणाम, जानें वास्तु शास्त्र

Aaina Kis Disha Mein Lagana Chahie: वास्तु शास्त्र के अनुसार, आईना या दर्पण उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
किस दिशा में लगाएं आईना, वास्तु टिप्स
वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vastu Tips for Mirror: दैनिक जीवन को लेकर वास्तु शास्त्र में उल्लेख किया गया है। घर में आईना लगाने को लेकर नियम होते है जिसका पालन करना चाहिए। आईना किस दिशा में लगाना चाहिए और यह किस तरह से फायदा दिलाता है और नुकसान चलिए जानते है इसके बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आईना या दर्पण उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

इसके अलावा आईने को पश्चिम, दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में न लगाएं। वास्तु शास्त्र में सही दिशाओं के बारे में उल्लेख किया गया है तो वहीं पर कुछ दिशाएं ऐसी भी बताई गई है जिनसे बचना चाहिए।

जानिए किन दिशाओं में लगाएं आईना

यहां पर आईना किस दिशा में लगाना चाहिए इसके लिए सही दिशाएं बताई गई है।

उत्तर दिशा: इसे धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में आईना लगाने से धन में वृद्धि होती है और घर में शांति बनी रहती है।

पूर्व दिशा: यह दिशा भी वास्तु के अनुसार बहुत शुभ है।

इसके साथ यह भी ध्यान देना चाहिए कि, आईना ऐसे जगह पर रखें जहां पर सुंदर या समृद्ध वस्तुएं झलकती हो। इसके अलावा इसे कभी भी बिस्तर के सामने या सीधे शयनकक्ष में न रखें क्योंकि इससे नींद में बाधा आ सकती है।

इन दिशाओं में आईना लगाने से बचें

आईना लगाते समय ध्यान देना चाहिए कि, किन दिशाओं में आईना लगाया जाए। इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए...

पश्चिम दिशा: इस दिशा में आईना लगाने से पारिवारिक जीवन में अशांति आ सकती है।

दक्षिण दिशा: इस दिशा में आईना लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण): आईने को इस दिशा में भी लगाना अशुभ माना जाता है।

इन जगहों पर न लगाएं आईना

आईना किन जगहों पर लगाना चाहिए और नहीं इसके बारे में जानना चाहिए।

1- आईना में साधारण होने की बजाय कोई सुंदर या समृद्ध वस्तु, जैसे कोई पेंटिंग या फूल, प्रतिबिंबित होना चाहिए। यहां पर प्रतिबिंबित होने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तो वहीं पर सुख-समृद्धि बढ़ती है।

2- बिस्तर के पास आपको आईना लगाने से बचना चाहिए। वास्तु में कहा गया है कि, अगर आईना के सामने बिस्तर नजर आता है तो वास्तु दोष बढ़ते है और आपकी नींद प्रभावित होती है।

3-अगर आप धुंधले या टूटे आईने का इस्तेमाल करते है तो अच्छा नहीं होता है। इस तरह के आईने आपके जीवन औऱ परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा डालने का काम करते है।

4- आपको बाथरूम में गोलाकार आईना लगाने से बचना चाहिए।इसे उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना बेहतर होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com