-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Know The 4 Mukhi Rudraksha Benefits In Hindi
हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है 4 मुखी रुद्राक्ष, जानिए पहनने के नियम, फायदे और नुकसान
- Written By: दीपिका पाल
Importance of 4 Mukhi Rudraksha: चार मुखी रूद्राक्ष धारण करने से कई फायदे मिलते है। इसमें यह विशेष रूप से बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और बुद्धि, वाणी तथा स्मरण शक्ति को प्रबल बनाता है।

4 मुखी रुद्राक्ष (सौ. सोशल मीडिया)
4 Mukhi Rudraksha Benefits in hindi: हिंदू धर्म में भगवान शिव को रूद्राक्ष बेहद प्रिय होता है। इसे पहनने से भक्त की सारी परेशानियों का हल मिलने लगता है। रूद्राक्ष के कई प्रकार होते है या कह सकते है इसके मुख होते हैं जो अलग-अलग तरह से विशेषता रखते है। 4 मुखी रूद्राक्ष भी इनमें से एक है जो अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली है जिसमें स्वयं ब्रह्मा और माता सरस्वती की दिव्य ऊर्जा का वास होता है। इस तरह के रूद्राक्ष की बनावट में प्राकृतिक धारियाँ होती हैं, इसलिए इसे “चार मुखी” कहा जाता है।
कहते हैं कि, चार मुखी रूद्राक्ष धारण करने से कई फायदे मिलते है। इसमें यह विशेष रूप से बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और बुद्धि, वाणी तथा स्मरण शक्ति को प्रबल बनाने वाला रुद्राक्ष माना जाता है। विशेष रूप से चार मुखी रूद्राक्ष धारण करने के क्या नियम होते है और किस तरह के फायदे-नुकसान मिलते हैं। इसके बारे में चलिए जानते है..
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
क्यों पहनना चाहिए 4 मुखी रुद्राक्ष
हिंदू धर्म के अनुसार, 4 मुखी रूद्राक्ष का महत्व होता है इस रूद्राक्ष में ब्रम्हा देव और देवी सरस्वती का वास होता है तो वहीं पर इसे धारण करने से ज्ञान, बुद्धि और वाणी में सकारात्मक प्रभाव मिलता है। यहां पर चार मुखी रूद्राक्ष को चार वेदों और चार वर्णों का प्रतीक माना जाता है। वहीं पर इन रूद्राक्ष में जीवन के चार आश्रम ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास तथा चार पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष मिलते है। इसे लेकर ज्योतिष में माना जाता है, कि 4 मुखी रुद्राक्ष बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है और इसे पहनने से जन्म कुंडली में बुध से जुड़े दोष दूर होते हैं तथा शिक्षा और करियर में प्रगति मिलती है।
जानिए 4 मुखी रुद्राक्ष धारण की विधि
यहां पर 4 मुखी रूद्राक्ष को धारण करने की सोच रहे है तो आपको इसकी सही विधि के बारे में जरूर जानना चाहिए। रूद्राक्ष धारण करते समय आप सही समय, शुद्धिकरण और मंत्रों का जाप करते है तो आपको इसके कई लाभ मिलते है।
1- चार मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लिए सोमवार या बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इससे रुद्राक्ष का प्रभाव बढ़ता है और अधिक फायदेमंद होता है।
2-दिन तय करने के बाद आप रुद्राक्ष को सबसे पहले गंगाजल या कच्चे दूध में कुछ मिनटों के लिए डुबोकर शुद्ध करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी औऱ सकारात्मक लाभ मिलता है।
3-शुद्धिकरण के बाद रुद्राक्ष को पीपल के पत्ते पर रखें, उस पर पुष्प अर्पित करें और धूप-दीप दिखाएँ।
4-अब “ॐ ह्रीं नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र चार मुखी रुद्राक्ष के देवता भगवान ब्रह्मा को समर्पित है।
5- इसके अलावा पूजा करने के बाद आप इसे सोने या चांदी की चेन में पहन सकते हैं, या फिर लाल धागे में भी गले या बाजू में धारण कर सकते हैं। ख्याल रहें कि, रुद्राक्ष धारण करते समय उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करें फायदा मिलता है।
जानिए 4 मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे औऱ नुकसान
बताते चलें कि, 4 मुखी रूद्राक्ष पहनने के कई फायदे होते है तो वहीं पर नुकसान भी देखने के लिए मिलते है, जिसके बारे में शायद आपको जानकारी ना हो, चलिए जानते है।
फायदे-
1- 4 मुखी रूद्राक्ष पहनने से विद्यार्थियों को लाभ होता है उनकी एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है। दिमाग की शक्ति और सकारात्मक विचार की स्पष्टता बढ़ती है।
2- इसका फायदा बोलने की कला रखने वाले लोगों को मिलता है। यह रूद्राक्ष स्पष्ट और प्रभावशाली बोलने में मदद करता है। इस रूद्राक्ष से आपके अंदर का डर, झिझक और संकोच दूर होता है।
3- 4 मुखी रूद्राक्ष पहनने से तार्किक शक्ति की मजबूती मिलती है।वैज्ञानिक, वकील, लेखक, शिक्षक जैसे बौद्धिक पेशों में जुड़े लोग 4 मुखी रुद्राक्ष के लाभ का खूब अनुभव करते हैं। उन्हे निर्णय लेने और समस्याओं का हल निकालने में मदद मिलती है।
4-चार मुखी रुद्राक्ष मानसिक शांति देता है और थकान को कम करता है। यह अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और बार-बार चिंता जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
5-यह रूद्राक्ष मानसिक और शारीरिक रूप से फायदा दिलाता है।यह गले, स्वरयंत्र और थायरॉयड ग्रंथि से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में गृह प्रवेश होता है अतिशुभ, लेकिन इस साल क्यों है मनाही, जानिए इसकी वजह
नुकसान
1- 4 मुखी रूद्राक्ष को धारण करने से फायदों के अलावा नुकसान भी मिलते है। इस रूद्राक्ष से व्यक्ति में विचार शक्ति तो बढ़ती है, लेकिन गलत विधि से धारण किया गया रुद्राक्ष अत्यधिक सोचने की आदत को जन्म दे सकता है। इससे मन में उलझन और तनाव भी बढ़ सकता है।
2- इस प्रकार चार मुखी रूद्राक्ष धारण करने से रिश्तों में अपने पन की कमी और आपसी समझ की कमी होती है। गलत विधि से रूद्राक्ष को धारण करने से बचें।
3-इस रूद्राक्ष को धारण करने से निर्णय लेने में हिचकिचाने लगता है, खासकर तब जब इसे बिना किसी योग्य ज्योतिषी या गुरु के मार्गदर्शन के पहना जाता है।
4-खंडित रूद्राक्ष पहनने से भी नकारात्मक परिणाम मिलते है। ऐसा माना जाता है कि इससे शिक्षा, बुद्धि और स्मरण शक्ति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
5-असली के बजाय नकली चार मुखी रुद्राक्ष पहन ले, तो इसका असर न सिर्फ कम हो जाता है बल्कि जीवन में बाधाएँ भी आ सकती हैं।
Know the 4 mukhi rudraksha benefits in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, TI की कॉलर पकड़ी, कई गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 07:53 AMCJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
Jul 22, 2026 | 07:51 AMहम बातचीत के लिए तैयार, उग्र प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया; छात्रों के लिए क्या कहा?
Jul 22, 2026 | 07:49 AMRaksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Jul 22, 2026 | 07:45 AMअजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Jul 22, 2026 | 07:45 AMगैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा पार्षद पर भी एफआईआर दर्ज
Jul 22, 2026 | 07:44 AMRRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान
Jul 22, 2026 | 07:37 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













