-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Do Not Make These Mistakes During Kamika Ekadashi Fast
कामिका एकादशी व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना निष्फल हो जाएगी पूजा
- Written By: रीना पंवार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी व्रत रखने से ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति मिलती है, तीर्थों में स्नान के बराबर पुण्य मिलता है और कामिका एकादशी व्रत कथा सुनने से समस्त पाप नष्ट होते हैं तथा मृत्यु बाद विष्णु लोक में स्थान मिलता है।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
सावन महीने में पड़ने वाली एकादशी यानी ‘कामिका एकादशी’ इस साल 31 जुलाई, 2024 को बुधवार के दिन पड़ रही है। वैसे तो, हर महीने दो एकादशी तिथि पड़ती है, लेकिन सावन महीने में पड़ने वाली एकादशी को बहुत ही शुभ एवं मनोवांछित फल प्रदान करने वाला माना जाता है।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, ‘कामिका एकादशी’का व्रत रखने से ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति मिलती है, तीर्थों में स्नान के बराबर पुण्य मिलता है और ‘कामिका एकादशी’ व्रत कथा सुनने मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मृत्यु बाद विष्णु लोक में स्थान मिलता है।
यदि आप इस व्रत को करने जा रहे हैं तो इस दिन कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यदि आप नियमपूर्वक इस व्रत को नहीं करते हैं, तो व्रत का फल प्राप्त नहीं होगा। ऐसे में आइए जानें ‘कामिका एकादशी व्रत’ में किन बातों व नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Grah Gochar August 2026: सूर्य-मंगल समेत इन ग्रहों की बदलेगी चाल, बाजार में सोना-चांदी के भाव पर पड़ेगा असर
Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
कामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
इन बातों का रखें खास ध्यान…..
1- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी माता एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में भूल से भी एकादशी तिथि पर तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए और न ही इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए।
2- एकादशी तिथि पर तुलसी के आस-पास साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि तुलसी के आस-पास जूते-चप्पल या फिर कूड़ेदान आदि नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं, जिस कारण आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
3- इस दिन व्रती को स्नान में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि, इस दिन स्नान करते हुये साबुन, तेल, शैंपू आदि का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। महिलाओं को इस दिन बाल धोने से भी बचना चाहिए। वैसे ही, घर के पुरुषों को दाढ़ी, बाल, नाखून आदि नहीं काटना चाहिए।
4- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन चावल, बैंगन, मसूर की दाल आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलादा घर में झाड़ू लगाने से भी बचना चाहिए।
5- भगवान विष्णु का भोग बिना तुलसी के अधूरा माना जाता है। ऐसे में एकादशी तिथि पर विष्णु जी को भोग में तुलसी पत्र जरूर अर्पित करें। इससे साधक को तुलसी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है। एकादशी से एक दिन पहले ही तुलसी तोड़कर रख सकते हैं।
6– शास्त्रों के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत रखने के एक दिन पूर्व से मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि व्रत रखना है, तो एक दिन पहले से ही मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज आदि को छोड़ देना चाहिए।
7- कामिका एकादशी व्रत के दिन विष्णु पूजा के समय व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। कहते हैं इस कथा को सुनने से साधक से सभी पाप नष्ट होते हैं तथा मृत्यु बाद विष्णु लोक में स्थान मिलता है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Do not make these mistakes during kamika ekadashi fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














