Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूर्यास्त के बाद न करें ऐसी गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल

हिंदू धर्म ग्रंथों में सूर्यास्त बाद कुछ कार्यों को करने की मनाही होती हैं। इन कामों को करने से धन हानि होती है और माता लक्ष्मी रुठ जाती हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 19, 2024 | 09:04 PM

सूर्यास्त के बाद नहीं करें ये काम

Follow Us
Close
Follow Us:

Astro Tips:सनातन धर्म में सूर्यास्त के बाद के समय को नकारात्मक शक्तियों के उदय का प्रतीक माना गया हैं। यही वजह है कि हिंदू धर्म ग्रंथों में सूर्यास्त बाद कुछ कार्यों को करने की मनाही होती हैं। इन कामों को करने से धन हानि होती है और माता लक्ष्मी रुठ जाती हैं। ऐसे में आइए जानते है सूर्यास्त के बाद कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए-

सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए

इसे भी पढ़ें-ठंड के मौसम में लहसुन खाने के हैं कई फ़ायदे, हार्ट से लेकर डायबिटीज तक के लिए है बेहतरीन, ज़रूर जानें 

सम्बंधित ख़बरें

होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग

दुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना

अकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर

सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए

जब सूर्यास्त हो जाए तो अपने घर में झाड़ू या पोछा नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन का नाश होता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। अगर शाम में झाड़ू से साफ-सफाई करते हैं, तो ऐसे स्थान पर माता लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

घर का दरवाजा बंद नहीं करना चाहिए

सूर्यास्त के बाद जब अंधेरा होने लगे तो घर का मुख्य दरवाजा बंद नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शाम के समय में मां लक्ष्मी समेत देवी-देवताओं का आगमन होता है। ऐसे में अगर आप दरवाजा बंद करके रखेंगे तो वे बाहर से ही लौट जाते हैं।

तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए

शाम के समय में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको दोष लग सकता है और मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। कहा जाता है कि इससे घर में दरिद्रता आती है। शाम के समय तुलसी पूजा करने और दीपदान करने का विधान है।

सूर्यास्त के बाद इन चीजों का न करें दान

वास्तु -शास्त्र के अनुसार, शाम के समय गलती से भी धन, हल्दी, नमक और दही आदि का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि शाम के वक्त किसी को रुपये दान देने या उधार देने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। लिहाजा ऐसा नहीं करना चाहिए।

शाम के समय न सोएं

शाम यानी सूर्यास्त के समय किसी भी व्यक्ति घर में या बाहर सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आलस्य हावी हो जाता है और घर में अलक्ष्मी का वास होता है। इस तरह की हरकत करने वाले को फिर रात में नींद नहीं आती, जिससे उसका पूरा जीवन चक्र गड़बड़ हो जाता है।

सूर्यास्त के बाद कपड़े नहीं धोना

सूर्यास्त यानी शाम के बाद कपड़े धोना या साफ करना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन आगमन बाधित होता है और आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है।

सूर्यास्त के बाद बाल या नाखून नहीं काटना

सूर्यास्त के बाद बाल या नाखून नहीं काटने से चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए सूरज ढलने के बाद कपड़ा धोने, नाखून और बाल काटने की मनाही होती है।

Do not make such mistakes after sunset

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 09:04 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.