नवरात्रि में बिल्कुल भी न खाएं ये सब्जियां, वरना खंडित हो जाएगी आपकी पूजा
Shardiya Navratri: नवरात्रि के नौ दिनों में पूजा पाठ के साथ ही अगर व्रत कर रहे हैं तो भूलकर भी इन सब्जियों को ना खाएं। इन सब्जियों को सात्विक प्रकृति के गुण वाली सब्जियां नहीं माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
नवरात्रि व्रत में भूलकर भी ना खाएं ये सब्जियां (सौ.सोशल मीडिया)
Do not eat these vegetables during navratri fasting: नवरात्रि हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जो इस बार 22 सितंबर,सोमवार से शुरू हो रही है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। इस दौरान माता रानी के भक्त देवी के नौ रूपों की आराधना के साथ ही व्रत भी रखते हैं।
व्रत का मतलब केवल अन्न त्यागना नहीं होता। इन दिनों शुद्ध, सात्विक भोजन करने के साथ ही मन और कर्म को भी शुद्ध रखा जाता है। सात्विक फलाहारी हल्का भोजन करने की सलाह इसलिए दी जाती है।
जिससे मन शांत रहे और देवी दुर्गा की भक्ति में लग सके। अन्न त्यागने के साथ ही नौ दिनों के व्रत में कई तरह की सब्जियों को भी खाने की मनाही भी होती है। ऐसे में आइए जानें कौन सी हैं वो सब्जियां।
सम्बंधित ख़बरें
Baglamukhi Maa: कौन हैं बगुलामुखी मां? बड़े से बड़ा संकट कर देंगी दूर, शत्रुओं का कर देंगी नाश!
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
किस दिन ही वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी? मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज़, मिलेगी विशेष कृपा
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
नवरात्रि व्रत में भूलकर भी ना खाएं ये सब्जियां:
न करे बैंगन का सेवन
नवरात्रि व्रत के दौरान बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सनातन धर्म में बैंगन को शुद्ध आहार में नहीं गिना जाता इसलिए व्रत के दौरान बैंगन को खाना पूरी तरह से वर्जित है।
गोभी और इससे जुड़ी सब्जियां
गोभी में खास तरह की महक होती है। इसलिए गोभी और साथ ही इसकी प्रजाति वाली सब्जी जैसे पत्तागोभी, ब्रोकली, रेड कैबेज को भी नहीं खाया जाता।
मूली का सेवन
मूली भी एक गंध वाली सब्जी होती है। इसलिए मूली को भी नवरात्रों के व्रत में नहीं खाया जाता है।
शिमला मिर्च और भिंडी
भिंडी चिपचिपी सब्जी होती है। जिसे व्रतों में खाने से लोग बचते हैं। वहीं शिमला मिर्च की गंध भी काफी तेज होती है। जिसकी वजह से शिमला मिर्च को भी व्रत में खाने से परहेज किया जाता है।
ये भी पढ़ें-नवरात्र की पूजा में इन बातों को लेकर रहें सावधान, तभी फलित होगी पूजा, होगी माता रानी की कृपा
मटर और कॉर्न
मटर को फली में गिना जाता है और नवरात्रि में किसी भी तरह की फलियां जैसे बींस, लोबिया भी नहीं खाई जाती। उसी तरह कॉर्न अनाज की तरह यूज होता है। इसलिए कॉर्न भी व्रत में खाना वर्जित होता है।
लहसुन-प्याज
लहसुन प्याज को तामसिक गुणों वाला माना जाता है। इसलिए पूजा-पाठ के दिनों में हमेशा लहसुन प्याज को खाना वर्जित होता है।
