Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में यहां नहीं मनाई जाती है दिवाली, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Diwali Celebration 2025: दिवाली जैसा मुख्य त्यौहार भारत के अधिकांश हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन भारत के कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहाँ दिवाली का पर्व नहीं मनाया जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 16, 2025 | 06:10 PM

भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है 'दिवाली' (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Diwali is not celebrated in some parts of india : रोशनी का पर्व दीपावली हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जिसकी तैयारियां महीने पहले शुरू हो जाती है। इस साल दीपावली का त्योहार 20 अक्तूबर 2025 सोमवार को पूरे देश भर में मनाया जा रहा है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यह त्योहार भगवान श्री राम के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दिवाली मनाया जाता है। इस त्योहार को रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है, क्योंकि अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में पूरी नगरी को दीपों से सजाया था।

तभी से ही दिवाली मनाई जाने की परंपरा शुरु हुई। इसके अलावा, इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी होती है। इसके साथ ही लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

3 साल बाद आया है महासंयोग, विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को चढ़ाएं ये चीजें, चमक जाएगी किस्मत

Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, पूरी आस्था से कर लें ये उपाय

Vibhuvan Sankashti Chaturthi : 3 साल बाद आ रही है विभुवन संकष्टी चतुर्थी, भूल से भी न करें ये काम

Sankashti Chaturthi 2026:विभुवन संकष्टी चतुर्थी की विधिवत पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

लेकिन, क्या आप जानते है कि रोशनी और खुशियों का त्योहार दिवाली भारत में कई स्थानों पर नहीं मनाया जाता है। इन स्थानों पर दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी नहीं होती है और लोग पटाखे भी नहीं जलाते हैं।

आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं कि आखिर भारत के किन जगहों पर रोशनी का त्योहार दिवाली नहीं मनाई जाती है और इसके पीछे की मान्यता क्या है?

भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है ‘दिवाली’

केरल

आपको बता दें, भारत के केरल राज्य में दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। राज्य के सिर्फ कोच्चि शहर में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर इस राज्य में दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है? यहां पर दिवाली नहीं मनाए जाने के पीछे की कुछ वजहे हैं।

दिवाली नहीं मनाए जाने की कुछ वजहे

ऐसा कहा जाता है कि केरल के राजा महाबली की दिवाली के दिन मृत्यु हुई थी। इसके कारण तब से यहां पर दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। केरल में दिवाली न मनाने की पीछे दूसरी वजह यह भी है कि हिंदू धर्म के लोग बहुत कम हैं। यह भी बताया जाता है कि राज्य में इस समय बारिश होती है जिसकी वजह से पटाखे और दीये नहीं जलते हैं।

ये भी पढ़े- दीपोत्सव के पूरे 5 दिनों के त्योहारों की यहां है सही तिथियां, धनतेरस पर खरीदी के मुहूर्त जानिए

तमिलनाडु

अगर भारत के दूसरे राज्य की बात करें तो तमिलनाडु राज्य में भी कुछ जगहों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। वहां पर लोग नरक चतुदर्शी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है।

Diwali is not celebrated here in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2025 | 06:10 PM

Topics:  

  • Bhaidooj
  • Dhanteras
  • Diwali
  • Goddess Lakshmi
  • Lord Ganesha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.