क्रिसमस ट्री पर मकड़ी का जाला क्यों माना जाता है शुभ? जानें इसके पीछे छिपी लोकप्रिय कहानियां
Christmas Spider Story: यूक्रेन और पोलैंड जैसे देशों के लोग धातुओं से बने मकड़ी और जाले को लटकाते है। कई लोग क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए समृद्ध लोग सोने या चांदी से भी बनी मकड़ी लगाते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
क्रिसमस ट्री पर मकड़ी के जाले का दिखना शुभ (सौ. सोशल मीडिया)
Christmas Spider Story: देश में हर धर्मों के त्योहारों का महत्व होता है इसमें ही ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस को 25 दिसंबर को हर साल की तरह मनाया जाने वाला है। क्रिसमस को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। इस त्योहार में कई चीजों का महत्व होता है इसमें ही क्रिसमस ट्री सबसे खास है। यूक्रेन और पोलैंड जैसे देशों के क्रिसमस ट्री में मकड़ी के जाले को लगाया जाता है। ऐसा क्यों करते है क्या कारण है इसका।
यूक्रेन और पोलैंड जैसे देशों के लोग धातुओं से बने मकड़ी और जाले को लटकाते है। कई लोग क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए समृद्ध लोग सोने या चांदी से भी बनी मकड़ी लगाते हैं।
क्रिसमस ट्री पर मकड़ी जाले की कहानियां
यूक्रेन, पोलैंड और जर्मनी जैसे देशों में क्रिसमस पर बनाए जाने वाले क्रिसमस ट्री में मकड़ी के जाले लटकाए जाते है। इन देशों में मकड़ी जाल का क्या महत्व होता है इसके बारे में दंतकथाओं में क्रिसमस स्पाइडर के बारे में उल्लेख मिलता है। इन देशों में मकड़ी को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। जानिए क्रिसमस की प्रचलित कथाएं..
सम्बंधित ख़बरें
Angel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
नवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
पहली कहानी: एक गरीब परिवार के घर में एक छोटा-सा पाइन का पेड़ फर्श से निकला था। यह क्रिसमस ट्री था। क्रिसमस पर लोग अपने-अपने घरों को सजा रहे थे, लेकिन उनके पास सजाने को कुछ नहीं था। पैसे भी नहीं थे कि कुछ खरीदकर सजा लें। बच्चे उदास होकर सो गए। सुबह जब उठे तो पूरा पेड़ मकड़ी के जालों से ढका था। जैसे ही सूरज की पहली किरण पड़ी, सारे जाले चांदी-सोने जैसे चमकने लगे। पेड़ अचानक सबसे सुंदर ट्री बन गया।
दूसरी कहानी: जब प्रभु यीशु, मरियम और यूसुफ, हेरोद के सैनिकों से बचकर भाग रहे थे तो वे एक गुफा में छिपे। एक मकड़ी ने गुफा के मुंह पर इतना घना जाला बुन दिया कि सैनिकों को लगा वहां महीनों से कोई नहीं आया। इस तरह मकड़ी ने यीशु की जान बचाई। इसलिए कुछ जगहों पर इसे संत यूसुफ का प्रतीक भी मानते हैं।
तीसरी कहानी: एक महिला का पति युद्ध में चला गया था। क्रिसमस पर उनके पास पेड़ तो था, पर सजाने के लिए कुछ नहीं था। रात में घर की एक छोटी मकड़ी ने सारा पेड़ अपने जालों से सजा दिया। सुबह बच्चे खुशी से चिल्ला उठे और ठीक उसी वक्त, महिला के पति जंग में जीतकर सुरक्षित लौट आए। मकड़ी ने परिवार को फिर से पूरा कर दिया।
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हर दिन गुड़ खाना कितना होता सुरक्षित है? बढ़ सकता है एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा
किसानों के लिए उपयोगी होती है मकड़ी
क्रिसमस में जहां मकड़ियों का महत्व होता है वहीं पर यूक्रेन जैसे देशों में किसानों के लिए मकड़ियों का अलग महत्व है। वे फसलों पर लगे छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े खाती हैं। किसान मकड़ी को भाग्यशाली मानते हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मकड़ी या उसका जाला दिखना बहुत शुभ माना जाता है। इसीलिए लोग चमकदार मकड़ी के ऑर्नामेंट पेड़ पर लटकाते हैं, जिससे घर में सौभाग्य आए। कई लोग क्रिसमस के मौके पर मकड़ी के जाले को दिखाने के लिए नकली जाल बनाते है। इसमें चमकीली रस्सी क्रिसमस ट्री पर लपेटते हैं, वह भी मकड़ी के जाले की नकल जैसी चमकती है। सर्दियों के मौके पर क्रिसमस का मौका होता है।
