Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रविवार को लग रहा है चातुर्मास, जानिए कब है समापन और इस दौरान क्या करना है मना

चातुर्मास हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इन चार महीनों में भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं इसलिए इस दौरान विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 04, 2025 | 05:20 PM

चातुर्मास में करें तुलसी से जुड़े खास उपाय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

हर साल देवशयनी एकादशी के दिन साथ ही चातुर्मास लग जाता है। इस साल चातुर्मास 6 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका समापन 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ होगा। यह चार महीने की अवधि हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं।

इस दौरान कोई भी शुभ काम जैसे कि विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं, लेकिन यह समय साधना और पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

वहीं दूसरी ओर इस अवधि को लेकर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये शुभ उपाय, नौकरी-प्रमोशन, आर्थिक लाभ और गुरु कृपा के बनेंगे प्रबल योग

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर क्यों की जाती है पूरी रात शिव पूजा? जानिए जलाभिषेक और पौराणिक मान्यता

आगरा में जया किशोरी की कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भाव-विभोर हुए लोग

Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज

चातुर्मास में करें तुलसी से जुड़े खास उपाय

  • रोजाना करें तुलसी पूजा

ज्योतिषयों के अनुसार, चातुर्मास के दौरान रोजाना सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

  • घर में तुलसी का पौधा लगाएं

चातुर्मास के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना भी बड़ा शुभ होता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो चातुर्मास के दौरान तुलसी का पौधा जरुर लगाएं। तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और जीवन में सकारात्मकता लाता है। इसलिए हिन्दू घर में रोजाना सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल चढ़ाया जाता है।

  • तुलसी के पत्ते का दान

चातुर्मास के दौरान तुलसी के कुछ पत्ते तोड़कर भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पित करें या किसी ब्राह्मण को दान करें। ऐसा करने से देवी महालक्ष्मी खुश होती हैं।

  • तुलसी की जड़ से करें ये काम

कहते है कि, चातुर्मास में तुलसी की जड़ की थोड़ी सी मिट्टी लेकर उसे एक छोटे से लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे धन में वृद्धि होती है।

अमरनाथ यात्रा से घर लौटते हुए जरूर लाएं ये चीजें, धन-धान्य का भरा रहेगा भंडार

  • तुलसी विवाह का संकल्प

अगर आपने अभी तक तुलसी विवाह नहीं किया है या करने का विचार कर रहे हैं, तो चातुर्मास में तुलसी विवाह का संकल्प लें और देवउठनी एकादशी पर इसे पूरा करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Chaturmas is starting on sunday know when it will end

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2025 | 01:24 PM

Topics:  

  • Chaturmas
  • Devshayani Ekadashi 2024
  • Lord Vishnu
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.