चारधाम यात्रा में कौन सी गलतियां पड़ जाएंगी महंगी? तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Char Dham Yatra Safety Tips: चारधाम यात्रा पर जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां आपकी यात्रा को मुश्किल बना सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
चारधाम यात्रा(सौ.AI)
Char Dham Yatra Mistakes:हर साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा के कपाट जल्द ही खुलने वाले हैं और लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा की तैयारी में लग गए हैं। सनातन धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है। उत्तराखंड की देवभूमि में स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा, जिसे चारधाम यात्रा कहा जाता है।
मोक्ष प्राप्ति का मार्ग चार धाम यात्रा
हिन्दू धर्म में चार धाम यात्रा को मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताया गया है। यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। धर्म शास्त्रों में चार धाम यात्रा को कलयुग के मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है।
अक्सर श्रद्धालु उत्साह में आकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे न केवल उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि यात्रा का पूरा फल भी नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप भी 2026 में चारधाम जाने का मन बना रहे हैं, तो इन नियमों का पालन जरूर करें, जो इस प्रकार हैं –
सम्बंधित ख़बरें
Shani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
आज शनि प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ के योग
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
चारधाम यात्रा के दौरान न करें ये गलतियां
-
जल्दबाजी करने से बचें
धर्म गुरु के अनुसार, अक्सर श्रद्धालु इस पावन यात्रा के दौरान जल्दबाजी करने लगते हैं, जिससे दूसरे भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहते है ऐसा करने से यात्रा का शुभ फल नहीं मिलता है। इसलिए पहाड़ों की चढ़ाई के दौरान जल्दबाजी करने से बचें।
-
स्वच्छता का ध्यान रखें
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छता का भी खास ध्यान रखना चाहिए। हिमालय को देवताओं का घर माना जाता है। ऐसे में यात्रा के दौरान गंगा-यमुना में प्लास्टिक, कचरा या गंदगी फैलाना भारी पाप माना गया है। ऐसा करने से तीर्थ का पुण्य फल नष्ट हो जाता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
-
यात्रा पश्चिम से पूर्व से शुरू करें
चारधाम यात्रा का एक निश्चित क्रम बताया गया है। यात्रा हमेशा पश्चिम से पूर्व की ओर करनी चाहिए, यानी सबसे पहले यमुनोत्री, फिर गंगोत्री, उसके बाद केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ के दर्शन करने चाहिए। इस क्रम को तोड़ने से यात्रा अधूरी मानी जाती है।
-
खान-पान में पवित्रता बरतें
शास्त्रों में शास्त्रों में चारधाम यात्रा को आत्मा का परमात्मा से मिलन का प्रतीक बताया गया है। इसलिए चारधाम की पूरी यात्रा के दौरान मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
कई लोग ठंड से बचने के नाम पर नशीले पदार्थों का सहारा लेते हैं, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से गलत है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें-चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
-
मंदिर की गरिमा और नियमों का पालन करें
आजकल लोग मंदिर के गर्भगृह या अन्य क्षेत्रों में फोटो खींचने और वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं, जो कि एक तरह से पूजा के नियमों को तोड़ता है। ऐसे में मंदिर की गरिमा और नियमों का पालन करें।
