Mahashivratri Mantra Jaap: आज महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, भक्तों से सभी कष्ट होंगे दूर
Shiva Mantra Jaap: हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सच्ची श्रद्धा से की गई शिवजी की पूजा और मंत्र जाप से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते
- Written By: दीपिका पाल
सावन सोमवार व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri Mantra Jaap: आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान होता है। जो भी शिव भक्त सच्चे मन से भगवान शिव का ध्यान करते है उनकी सारी मनोकामना पूरी होती है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज भगवान शिव की पूजा, व्रत और मंत्र जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भोलेनाथ अपने भक्तों की श्रद्धा से प्रसन्न होकर उन पर कृपा बरसाते हैं।
पूजा के शुभ फल की प्राप्ति के लिए इन मंत्रों का करें जाप
आपको बताते चलें कि, महादेव की कृपा पाने के लिए आज महाशिवरात्रि के दिन विशेष मंत्रों का जाप करने की बात कही जाती है। यदि इन मंत्रों का जाप सही तरीके से और नियमों के अनुसार किया जाए, तो जीवन में सुख और शांति का संचार होता है। इसके साथ ही, भक्तों की सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं।
बताया जाता है कि, महादेव को अत्यंत दयालु और कृपालु देव माना जाता है अगर आप जल अर्पित करते है तो भगवान प्रसन्न हो जाते है। जीवन में सुख और शांति का संचार होता है। भक्तों की सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सावन शिवरात्रि 2026: इस एक रात खुलते हैं भोलेनाथ की कृपा के द्वार! नोट कर लें जलाभिषेक का सबसे चमत्कारी समय
मार्कंडेश्वर को 6 लाख का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने किया दिल खोलकर दान, पुलिस बंदोबस्त में हुई गिनती
छत्रपति संभाजीनगर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्री घृष्णेश्वर मंदिर में कड़ी सुरक्षा
Nashik News: त्र्यंबकनगरी में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, वीआईपी दर्शन बंद; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नियमों का पालन करते हुए करें मंत्रों का जाप
आपको बताते चलें कि, महाशिवरात्रि के मौके पर आप भगवान शिव के कुछ विशेष मंत्रों का जाप करते है तो इससे महादेव की कृपा आप बनती है। इन नियमों का पालन करते हुए मंत्रों का जाप करने से पहले स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर किया जाना चाहिए। मंत्र जाप करने से पहले शिव जी की पूजा करें और उनका ध्यान करें, इसके बाद ही सच्ची श्रद्धा के साथ मंत्रों का जाप करें।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं ।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व ।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
