देवी दुर्गा(सौ.सोशल मीडिया)
Chaitra Navratri Daan Niyam: 19 मार्च 2026 गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ पूरे देश में भक्ति और श्रद्धा के साथ हो गया हैं। सुबह से ही मंदिरों और घरों में देवी दुर्गा की जयकारें के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गई। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की श्रद्धा भाव से पूजा की जाएगी।
हिन्दू शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत चीजों का दान आपकी खुशियों में बाधा डाल सकता है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनजाने में किया गया गलत दान न केवल पुण्य को नष्ट करता है, बल्कि व्यक्ति को आर्थिक तंगी और दरिद्रता की ओर भी धकेल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि में किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए?
चाकू, कैंची, सुई या लोहे के औजार दान न करें, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
काले रंग के परिधानों को अशुभ माना जाता है, इसलिए इनका दान न करें।
बेल्ट, पर्स या जूते जैसे चमड़े से बने सामान न दें।
दान हमेशा निस्वार्थ भाव से गुप्त रूप से करना चाहिए, दिखावा करने से पुण्यफल नहीं मिलता।
प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन का दान न करें। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, नवरात्र में किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर या बिंदी भेंट करना भी बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
कहा जाता है कि, नवरात्र के दौरान किसी गरीब या जरूरतमंद को मौसमी फल, विशेषकर केले का दान करना भी बहुत शुभ होता है। कहते है केले का दान करने से घर की आर्थिक बेहतर होती है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे कपड़ों की जरूरत है, तो उसे नए वस्त्र दान करें। ठंड या गर्मी के मौसम के अनुसार दान किए गए व्यक्ति को मानसिक शांति और संतुष्टि देते हैं।
नवरात्र में किसी भी दिन चावल, आटा, चीनी या कोई सफेद मिठाई दान करें। घर के किसी सदस्य के साथ परेशानी चल रही हो या घर में हमेशा कलह रहती हो, तो इस दान से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।