रक्षाबंधन 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
कहते हैं जीवन में हर रिश्ता बेहद खास होता है इसे संजोकर रखना बेहद जरूरी है जो हमारे बुरे वक्त में मदद करता है। ऐसा ही एक खास रिश्ता भाई-बहन का होता है जिस पवित्र रिश्ते को समर्पित त्योहार रक्षाबंधन इस साल 19 अगस्त 2024 को मनाया जाने वाला है। इस खास दिन पर भाई बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है और बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना करती है। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है औऱ आप शादी के बाद अपने मायके रक्षाबंधन पर जा रही है तो भाई के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए इन खास तरीकों से सेलिब्रेट कर सकते है।
रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने प्यारे से भाई के साथ आप इन तरीकों से रक्षाबंधन को सेलिब्रेट कर सकते है। इसके लिए आप इन तरीकों को फॉलो कर सकते है, जो इस प्रकार है..
1- भाई को खास गिफ्ट करें भेंट
शादी के बाद आप पहली बार रक्षाबंधन का दिन मना रहे है तो बहन होने के नाते भाई के लिए खास गिफ्ट खरीद सकती है। ऐसा नहीं है कि केवल भाई ही आपको गिफ्ट दे आप भी उनके लिए कुछ खास गिफ्ट तैयार कर सकती है। जैसे कि, आपके भाई खाना बनाने के शौकीन हैं, तो आप रेसिपी बुक गिफ्ट कर सकती हैं। या गैजेट्स के शौकीन के लिए लेटेस्ट गैजेट्स आप खरीद सकती है। इस दिन आप भाई के साथ मिलकर गरीबों को खाना भी खिला सकती हैं। इससे आशीर्वाद के साथ रिश्ता मजबूत होता है।
2- मंदिर घूमने का करें प्लान
रक्षाबंधन के खास दिन को मनाने के लिए आप इस दिन भाई के साथ देश के पवित्र मंदिरो के दर्शन करने का प्लान भी बना सकती है। अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों का शहर है। रक्षाबंधन के खास अवसर पर आप इस पावन नगरी में सरयू स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद भाई बहन एक दूसरे को राखी बांधकर ईश्वर का आर्शीवाद ले सकते हैं। अद्भुत नजारों के बीच आपका ये पर्व बेहद खास हो सकता है। अगर लंबा प्लान नहीं है तो आप पास के मंदिर में ही दर्शन कर सकते है।
3- भाई के लिए बनाएं उनकी पसंदीदा डिश
आप रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर अपने पति के साथ मायके जा रही है तो इस मौके पर आप भाई और पति दोनों के लिए ही पसंदीदा डिश बनाकर खिला सकती है। इसके अलावा आप चाहे तो रक्षाबंधन के दिन भाई और परिवार के साथ मूवी प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने से आप ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने भाई के साथ बिता पाएंगी।
शादी के बाद रक्षाबंधन को लेकर खास नियम होते है इसे ध्यान में रखना जरूरी होता है जो इस प्रकार है..