- Hindi News »
- Religion »
- Can We Keep The Full Moon Fast During Lunar Eclipse
रविवार को पूर्णिमा के साथ चंद्रग्रहण भी, व्रत रखना शुभ है या नहीं, जानिए क्या हैं नियम
Purnima Vrat: कल 7 सितंबर को पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि इस दिन व्रत रखना चाहिए या नहीं।
- Written By: सीमा कुमारी

पूर्णिमा पर व्रत रखना शुभ है या नहीं (सौ.सोशल मीडिया )
Purnima Vrat and Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर, रविवार को भादो महीने की पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा व्रत को शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन-धान्य और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार की पूर्णिमा की खास बात ये है कि इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, भादो पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 7 सितंबर, रविवार को सुबह 09:27 बजे होगा और इसका समापन 8 सितंबर, सोमवार को सुबह 07:30 बजे होगा। इसी आधार पर भादो पूर्णिमा का व्रत 7 सितंबर 2025 को रखा जाएगा।
ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि क्या पूर्णिमा का व्रत ग्रहण के साथ रखा जा सकता है? आइए जानते हैं कि इस दिन व्रत रखना शुभ रहेगा या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Vaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Vaishakh Purnima: मई में कब है वैशाख पूर्णिमा? इस दिन करें ये 5 उपाय, चमकेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-शांति
Vaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
चैत्र पूर्णिमा के दिन किन 5 चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से मिलेगी मुक्ति, यहां जानिए
पूर्णिमा पर व्रत रखना शुभ है या नहीं
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन व्रत रखने से सुख-समृद्धि, धन-धान्य और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
लेकिन, इस बार की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण की छाया पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत तो रखा जा सकता है, लेकिन ग्रहण और सूतक काल में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
पूर्णिमा तिथि पर व्रत का संकल्प ग्रहण शुरू होने से पहले लें। साथ ही पूजा-पाठ और कथा ग्रहण समाप्त होने के बाद ही करें। ग्रहण के बाद गंगाजल का छिड़काव करके शुद्धि करें और फिर भगवान सत्यनारायण की पूजा करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक लगता है। ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक पूजा-पाठ नहीं किया जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल छिड़क कर शुद्धि करें और फिर भगवान विष्णु/सत्यनारायण की विधिवत पूजा करके कथा पाठ करें। 7 सितंबर के ग्रहण का सूतक काल 8 सितंबर को तड़के 1:26 सुबह को खत्म होगा।
इस तरह ग्रहण में व्रत रखना अशुभ नहीं है, बल्कि व्रत का संकल्प निभाना शुभ माना जाता है। हां, बस पूजा-पाठ को ग्रहण के बाद ही करना चाहिए।
पूर्णिमा के दिन प्रात स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। घर या मंदिर में भगवान विष्णु/सत्यनारायण जी की प्रतिमा स्थापित कर गंगाजल से शुद्धि करें। कलश स्थापना के बाद दीपक जलाएं और भगवान को रोली, अक्षत, पुष्प, तुलसीदल, फल-मिष्ठान अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- पितृपक्ष के बाद सितंबर में घर-जमीन खरीदने के हैं दो मुहूर्त, नोट कर लीजिए शुभ योग
पंचामृत से अभिषेक कर सत्यनारायण व्रत कथा का पाठ करें और आरती करें। व्रत रखने वाले दिन फलाहार करें और अगले दिन पारण कर भोजन ग्रहण करें।
Can we keep the full moon fast during lunar eclipse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी में हो रही है मतगणना, ड्रोन कैमरों और केंद्रीय बलों की कड़ी निगरानी में ईवीएम
May 04, 2026 | 09:49 AMMira Bhayandar Ambulance Charges: मीरा-भाईंदर में एम्बुलेंस-शव वाहन शुल्क पर विवाद, पारदर्शिता की मांग तेज
May 04, 2026 | 09:49 AMTamil Nadu Election Result: सारे एग्जिट पोल फेल! तमिलनाडु से सामने आया पहला रूझान, DMK के साथ हो गया बड़ा खेल
May 04, 2026 | 09:48 AMराजस्थान के मंडावर में ससुराल में सो रहे दामाद की साडू ने की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
May 04, 2026 | 09:43 AMMumbai Metro Line 6 को मिली रफ्तार, जोगेश्वरी में रिकॉर्ड समय में स्टील स्पैन स्थापित
May 04, 2026 | 09:34 AMDMK को 140 सीट मिलना तय…वोटों की गिनती शुरू होते ही इस नेता ने किया बड़ा दावा, BJP में मची खलबली
May 04, 2026 | 09:33 AMयूपी पुलिस का बड़ा एक्शन: अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर हुआ 5 लोगों की हत्या का आरोपी आमिर
May 04, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














